16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, लगाए लापरवाही के आरोप

मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मामला

मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मामला

मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उनका आरोप है कि इलाज में बरती गई लापरवाही की वजह से महिला की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम कछौंहा निवासी इंद्रपाल पटेल ने अपनी पत्नी हेमा पटेल उम्र 30 साल को इलाज के लिए भर्ती कराया था। महिला की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
पति ने डाक्टरों को बताया भी लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। एक दिन बाद 26 नवंबर को जब डाक्टर देखने गए तो तब उसकी हालत नाजुक हो गई थी, आनन फानन में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन घंटे तक कोई साधन नहीं मिला। इसी बीच महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। वे बीएमओ को निलंबित करने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद शव को ग्राम कछौहा भिजवाया गया।