12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन सामान्य में देशभक्ति की भावना को जागृत करने हर घर तिरंगा अभियान का प्रमुख उद्देश्य

पुलिस ने बाइक रैली निकाल तिरंगा लगाने के लिए किया प्रेरित

2 min read
Google source verification
The main objective of Har Ghar Tiranga Abhiyan is to awaken the spirit of patriotism in the general public

The main objective of Har Ghar Tiranga Abhiyan is to awaken the spirit of patriotism in the general public

उमारिया. आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान का संचालन 13 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना, जन सामान्य में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है। रविवार को पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के नेतृव में स्थानीय कंट्रोल रूम से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। यह रैली रमपुरी, मोहनपुरी, रण विजय चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ, पुराना बस स्टैंड, रानी दुर्गावती चौराहा, सगरा तिराहा, नया बस स्टैंड होते हुए कंट्रोल रूम पहुंची। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
पुलिस के जवानों ने आम जनों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील भी की गई। अपील के माध्यम से कहा गया है कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और उन लोगों की याद दिलाना है, जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। तिरंगा भारत की शान का प्रतिनिधित्व करता है और हमारे लिए इस अभियान को सफल बनाना और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना जरूरी है।
पिछले साल फहराए तिरंगे का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर घर घर तिरंगा फहराने की अपील जिला वासियों से की है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष घर घर तिरंगा अभियान में जिला वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था, इस वर्ष भी इस अभियान को और अधिक उत्साह से मनाया जाए। कलेक्टर ने बताया कि गत वर्ष के तिरंगा झंडा उपयोग किए जा सकते हैं।
जिला प्रशासन ने और भी झण्डे उपलब्ध कराये हंै, आजीविका मिशन कार्यालय जिला पंचायत उमरिया से निर्धारित राशि में खरीदे जा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने भी आजादी के अमृत महोत्सव में घर घर तिरंगा फहराने, तिरंगा रैली निकालने, शहीदों के परिवार जनों को सम्मानित करने, पौधरोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है।