6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

धक्का लगने से नाराज हुईं विधायक, कहा- प्रदेश अध्यक्ष से करूंगी शिकायत

कांग्रेस ने आयोजित की संविधान बचाओ रैली

less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस ने आयोजित की संविधान बचाओ रैली

कांग्रेस ने आयोजित की संविधान बचाओ रैली

जिला मुख्यालय उमरिया में मंगलवार को कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को शामिल होना था लेकिन वे शामिल नहीं हो सके। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह लोचव के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली रानी दुर्गावती स्टेशन चैराहे से चलकर गांधी चौक पहुंची। यहां आम सभा का आयोजन किया गया।


रानी दुर्गावती चौराहे पर जैसे ही रैली आगे बढ़ी उसी समय नेतृत्व कर रही अनुभा मुंगारे विधायक बालाघाट को धक्का- मुक्की का सामना करना पडा। उनका गुस्सा भी सामने देखने को मिला। जिला अध्यक्ष से कहा सुनी के दौरान विधायक यहां तक कह दिया कि उमरिया जिले में कांग्रेस को हार का सामना इसलिए करना पड रहा है, इसकी रिपोर्टिंग मैं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से करूंगी।


गांधी चौक में आम सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं विधायकों ने राज्य एवं केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह सहित उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के इस्तीफे की मांग की है। आयोजन में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, विधायक बालाघाट अनुभा मुंजारे, विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह विधायक, डिंडोरी ओंकार सिंह मरकाम सहित उमरिया के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, सदस्य जिला पंचायत सावित्री सिंह समेत कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।