15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर माह ग्रामीणों के राशन में 2 किलो की कटौती कर रहा कोटेदार, नहीं हो रही कार्रवाई

ग्रामीणों ने कहा- सीएम हेल्पलाइन में भी की गई है शिकायत

less than 1 minute read
Google source verification
ग्रामीणों ने कहा- सीएम हेल्पलाइन में भी की गई है शिकायत

ग्रामीणों ने कहा- सीएम हेल्पलाइन में भी की गई है शिकायत

सरकार की ओर से हर माह मिलने वाला राशन में हेरफेर करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार प्रतिकार्ड धारकों से डेढ़ से 2 किलो हर माह राशन की कटौती कर रहा है। ग्रामीणों ने कोटेदारों पर कार्रवाई कर हटाने की भी मांग की है। ग्राम धौरई गांव के ग्रामीण नंदकुमार सिंह का कहना है कि कोटेदार आए दिन गरीबों के राशन में हेरफेर व पर्ची काट राशन सही समय पर नहीं दे रहा है। पूर्व में भी ग्रामीणों ने शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि जनपद पंचायत बिरसिंहपुर पाली के ग्राम पंचायत धौरई के मोहतराई कोटेदार की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार राशन तौलते समय राशन में कटौती कर रहा है। ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत सीएम हेल्प लाइन में भी की थी। जिसके बाद पाली तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक न तो जांच कराई गई और न ही कोई कार्रवाई की गई।


ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन नापतौल में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर मैं मौके पर पहुंचा था। वहां कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। मौके पर ग्रामीण भी मौजूद नहीं जिस कारण सत्यापन नहीं हो पाया।
सनत कुमार सिंह, बिरसिंहपुर पाली तहसीलदार