
The woman alleged that the police beat her on the pretext of questioning, and when her condition worsened, she was admitted to the primary health center.
उमरिया. विगत दिनों मानपुर थाना अंतर्गत पुराने स्टेट बैंक के सामने खण्डहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई थी। जब इसकी सूचना मानपुर पुलिस को मिली तो पुलिस ने शव की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए। उस व्यक्ति की पहचान अमर सोनी के रूप में हुई जो करीब 17 तारीख से घर से लापता था। परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना मानपुर थाने में दी थी, लेकिन मानपुर पुलिस ने समय रहते कोई भी कार्यवाही नहीं की। लगभग 13 दिन बाद अमर सोनी का शव मिला जिस पर पुलिस हरकत में आई और पूछताछ के नाम पर एक महिला को थाने बुलाया। महिला ने आरोप लगाया है कि मानपुर पुलिस ने पूछताछ के बहाने उसके साथ मारपीट की है। बताया गया कि मारपीट के बाद महिला की हालत खराब होता देख पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण महिला को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। तीन दिन से महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि महिला को चार पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की आड़ में जमकर पीटा है जिसके चलते महिला बेहोश हो गई थी। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि महिला को अर्धनग्र कर थाने में पिटाई की गई। महिला का आरोप यह है कि संदिग्ध अवस्था में अमर सोनी का जो शव बरामद हुआ है उस पर झूठी गवाही देने क ा दबाव बनाया जा रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले में मानपुर थाना प्रभारी ने पुलिस का पक्ष लेते हुए बताया कि महिला के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। पूछताछ के लिए उसे थाने जरूर लाया गया था, जहां पर उसकी तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published on:
20 Sept 2023 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
