25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे को जबड़े में दबाकर ले गया बाघ, पूरा गांव पीछे दौड़ा, घंटों बाद मची चीख-पुकार

Tiger Attack : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे गांव के पास दो बालक महुआ बीनने नजदीक के जंगल गए थे। यहां पहले से झाड़ी में छिपे बैठे बाघ ने 14 वर्षीय बालक विजय कोल पर न सिर्फ हमला किया बल्कि, उसे जबड़े में दबाकर घने जंगल में ले गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Apr 2025, 3:44 PM IST

Tiger Attack

Tiger Attack : टाइगर स्टेट के नाम से पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे पिपरिया गांव के पास जंगल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार सुबह गांव से लगे जंगल में महुआ बीनने गए 14 वर्षीय लड़के पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। यही नहीं इसके बाद बाघ उसे जबड़े में दबाकर घने जंगल की तरफ ले गया।

जानकारी के मुताबिक, विजय कोल नाम के बालक पिता अर्जुन अपने साथी के साथ शनिवार की सुबह गांव से सटे जंगल में महुआ बीनने गया था। लेकिन, दोनों को ये नहीं पता था कि, जिस जगह वो महुआ बीन रहे थे, वहीं पास की झाड़ियों में खूंखार बाघ छिपा बैठा है। इससे पहले की महुआ बीनने में व्यस्त दोनों बालक किसी अनहोनी आहट को समझ पाते, झाड़ियों से अचानक निकलकर सामने आए खूंखार बाघ ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। साथ में मौजूद अन्य बालक ने जोर जोर से चीखना शुरु किया तो बाघ घायल बालक को अपने जबड़े में दबाकर सुरक्षित स्थान की ओर ले गया।

यह भी पढ़ें- एमपी में भीषण सड़क हादसा, वाहन पलटने से 4 की मौत 6 की हालत गंभीर

इस हाल में मिली मासूम की लाश

साथ में मौजूद बालक ने जैसे तैसे गांव लौटकर पूरा घटनाक्रम ग्रामीणों को दिया। इसपर ग्रामीणों ने पहले टाइगर रिजर्व प्रबंधन को इसकी सूचना दी। तत्काल ही जमीनी अमला भी घटनास्थल पंहुच गया। वहीं, लगभग पूरे गांव के लोग बच्चे को जंगल में ढूंढने में जुट गए। काफी देर बाद बालक का शव जंगल के एक जंगली नाले में पड़ा मिला। जबकि, बाघ मौके पर मौजूद नहीं था। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ बच्चे का शव मिलने के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि, पूरा गांव सदमे में है।