25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में भीषण सड़क हादसा, वाहन पलटने से 4 की मौत 6 की हालत गंभीर

Horrible Accident in Jhabua : मरीज को ले जा रहा तेज रफ्तार तूफान वाहन बोलासा घाट पर पलट गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 6 यात्री गंभीर घायल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झाबुआ

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Apr 2025, 1:18 PM IST

Horrible Accident in Jhabua

Horrible Accident in Jhabua :मध्य प्रदेश के झाबुआ से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के पेटलावद क्षेत्र में आने वाले रायपुरिया थाना इलाके में मरीज को लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार तूफान वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन सवार 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसे का शिकार सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बता दें कि, भीषण सड़क दुर्घटना क्षेत्र के घटना बोलासा घाट पर हुई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि हादसे का शिकार हुए वाहन सवार धार जिले के ग्राम झाय सुनार के रहने वाले हैं। यहां के ही निवासी दरू हटीला ने कोई जहरीली दवाई पीली थी, जिसके चलते उसके परिचित उसे इलाज के लिए सारंगी ले जा रहे थे। जहरीला पदार्थ पीने वाले शख्स की हालत नाजुक होने के चलते चालक वाहन तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था। ताकि, उसे जल्द से जल्द इलाज उपलब्ध कराया जा सके। लेकिन, जब वो लोग झाबुआ के बोलासा घाट पर पहुंचे तो यहां वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

यह भी पढ़ें- एमपी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जाने आपके शहर के मौसम का Latest Update

6 अब भी लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार तूफान वाहन में 12 लोग सवार थे। संभवत सभी एक ही परिवार के हैं। इनमें से 4 की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, अन्य 2 की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- शिकायत करने थाने के अंदर गई पत्नी बाहर पति ने खुद को लगा ली आग, बचाने वाले पुलिसकर्मी भी झुलसे

सभी शवों के पोस्टमार्टम कराए गए

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही सभी घायलों को उपचार के लिए पेटलावद अस्पताल पहुंचा दिया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, दूसरी तरफ सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए और चारों पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गए हैं। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।