
Village Panchayat responsible forgot to give water to villagers after laying pipeline in Chilhari
ताला. जल जीवन मिशन के तहत चिल्हारी ग्राम पंचायत में पाइपलाइन तो बिछ गई लेकिन ग्रामीणों को अब तक पानी नहीं मिल पाया है। जिले के आदिवासी अंचल में बसा चिल्हारी गांव सबसे संपन्न पंचायतों में से एक है, फिर भी यहां रहने वाला एक तबका गर्मी शुरू होते ही बूंद- बूंद पानी को तरसने लगता है। बीते 10 वर्ष से अधिक समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक इनकी पीड़ा किसी ने समझने की कोशिश नहीं की।
चिल्हारी में रहने वाले 500 से अधिक घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है। सुबह होते ही लोग पानी के इंतजाम में लग जाते हैं। 1 से 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। गांव वालों की माने तो इस भीषण गर्मी में पानी की कमी की वजह से कई दिन बिना नहाए रहना पड़ता है। मानपुर विधानसभा से विधायक शासन में कैबिनेट मंत्री हैं फिर भी उनके क्षेत्र में आए दिन पानी की समस्या को लेकर खबरें आती रहती हैं। चिल्हारी में जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन कई महीनों पहले बिछ गई है, लेकिन लोगों को अभी पानी मिलने का इंतजार है।
Published on:
15 Jun 2023 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
