6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं चुकाई उधारी तो चाकू से गोदकर कर दी युवक और युवती की हत्या

पुलिस ने किया मामले का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
पुलिस ने किया मामले का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किया मामले का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मानपुर थाना अंतर्गत नाचनदेवी हार मैरटोला ग्राम दुलहरा में मिले युवक-युवती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों की हत्या कर शव का जला दिया गया था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मानपुर में 20 मई को सूचना मिली थी कि नाचनदेवी हार मैरटोला में युवक व युवती के शव मिले हैं। शव की पहचान मनीष साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम दुलहरा एवं मनोरमा बारी पिता अनिल बारी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सिगुड़ी के रूप में की गई। पुलिस ने धारा 103 (1), 238 बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल संभाग सविता सुहाने एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आरोपियों पर 20 हजार रुपये का ईनाम उद्घोषित किया गया। थाना प्रभारी मानपुर ने आरोपियों की पतासाजी के लिए थाने में अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज देखने से ज्ञात हुआ कि दोनों मृतक अंतिम बार 16 मई को ग्राम बरबसपुर के अनिल खटिक के साथ देखे गए हैं। सायबर सेल की मदद से संदेही अनिल खटिक को थाना लाकर पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि मनीष साहू उसका पैसा नहीं दे रहा था और उसे गाली देता था। 16 मई को शाम 6 बजे मृतक एवं मृतिका काफी नशे में थे।


अनिल खटिक ने अपने दोस्त पवन कुशवाहा के साथ मिलकर मनीष साहू के गले में चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। मनोरमा के चिल्लाने पर दोनों उसकी भी हत्या कर दी। दोनों के शव को झाडिय़ों में छिपा कर पेट्रोल डालकर जला दिया। चाकू को झाडिय़ों में छिपा दिया। इसके बाद मृतक एवं मृतिका के चप्प्ल एवं कपड़े छिपा दिए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक के कपड़े मोबाइल, चाकू आदि बरामद कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। आरोपियों ने पूर्व में भी हत्या का अपराध कारित किया है जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अनिल खटिक पिता सुखनंदीलाल खटिक, पवन कुशवाहा पिता बिहारी कुशवाहा उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी बरबसपुर थाना मानपुर जिला उमरिया हैं।