13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषि मुनियों के शोध पर आधारित समग्र स्वास्थ्य का विज्ञान है योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन

2 min read
Google source verification
Yoga is the science of holistic health based on the research of sages

Yoga is the science of holistic health based on the research of sages

उमरिया. योग भारतीय प्राचीन संस्कृति का हिस्सा रहा है। ऋषि मुनियों के शोध पर आधारित समग्र स्वास्थ्य का विज्ञान है योग। भारत के इस ज्ञान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व स्तरीय मान्यता मिली है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा योग को स्वीकार किया गया है। योग संपूर्ण मानवता को प्राप्त अमूल्य उपहार है। नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर वसुधैव कुटुम्बकम पर आधारित रही।
इस आशय के विचार कलेक्टर डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय के अमर शहीद स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत, अमृत सरोवर, जिला न्यायालय, जिला जेल, शैक्षणिक संस्थानों तथा आयुष औषधालाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, अपर कलेक्टर केसी बोपचे सहित प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाडिय़ों, योग से जुड़ी संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,केन्द्रीय आयुक्त मंत्री सर्वानंद के आतिथ्य में जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एवं उद्बोधन तथा योगाभ्यास का लाइव प्रसारण सुना एवं देखा गया। इसी तरह पुरातत्व ऐतिहासिक स्थल सीतामढ़ी में सामूहिक योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय चिल्हारी में योग करवाया गया।
जिला न्यायालय में मनाया गया विश्व योग दिवस
नौवें विश्व योग दिवस के मौके पर बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में प्रात: सात बजे से योग अभ्यास किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में योग दिवस के मौके पर जिला न्यायालय परिसर के प्रांगण में योगाचार्य आंनद जोशी ने योग की अलग अलग क्रियाओं राज योग, हठ योग, मुद्रा योग, प्राणायाम के अभ्यास कराए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि योग हमारे जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार करता है। जीवन को सकारात्मक, रचनात्मक बनाने में सहयोग प्रदान करता है। इस मौके पर धर्मेंद्र खंडायत रजिस्टार/मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस वर्ष वासुधैव कुटुम्बकम थीम पर योग दिवस मनाया जा रहा है। यह थीम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के रूप में भी प्रतिनिधित्व करती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नयन प्रकाश चौधरी, चंद्रशेखर दुबे, केपी सिंह, सुवेद जायसवाल, आर व्यंकट शेषु, महेश प्रताप सिंह, दुष्यंत सोनी सहित न्यायालयीन स्टाफ मौजूद रहा।
जिला जेल में बंदियों ने किया योगाभ्यास
राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष उमरिया महेन्द्र सिंह तोमर, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष आरएस कनौजिया, जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संगीता पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उमरिया आरपी अहिरवार, न्यायाधीशगण सुश्री खालिदा तनवीर, अमृता मिश्रा, सुश्री दिव्या विश्वकर्मा, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स केके शुक्ला, संजय विश्वकर्मा, जेल अधीक्षक डीके सारस, जेल उप अधीक्षक एमएस मरावी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण एवं जिला जेल उमरिया में पदस्थ कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे। महेन्द्र सिंह तोमर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमरिया द्वारा इस अवसर पर जेल में संचालित इलेक्ट्रीकल प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों को जन प्रशिक्षण संस्थान उमरिया द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र वितरित कर स्वरोजगार प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये शुभकामनाएं भेट की गई। बंदियों को योग का अभ्यास कराया गया।