18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

और इंडियन मॉडल अर्शी ने कहा, बदनाम हुई अफरीदी तेरे लिए

शाहिद अफरीदी के साथ अफेयर की खबरों के बाद सुर्खियों में आई इंडियन मॉडल अर्शी खान का नया वीडियो सामने आया

2 min read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Mar 01, 2016

Arshi Khan

Arshi Khan

नई दिल्ली। पाकिस्तानी टी-ट्वंटी टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ अफेयर की खबरों के बाद सुर्खियों में आई इंडियन मॉडल अर्शी खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अर्शी अफरीदी को लाई लव यू कहते हुए नजर आ रही हैं। अर्शी ने कहा कि माय बेबी, माय जान, मैं बहुत जल्दी आ रही हूं पाकिस्तान। तुम्हारे लिए, तुमसे मिलने। उसके साथ मैं अपना काम भी करने वाली हूं। अर्शी बदनाम हुई आफरीदी तेरे लिए। इंडिया बोलता है पाकिस्तान जाओ, पाकिस्तान बोलता है इधर आओ। अब मुझे अपनाएगा कौन...तुम।

वीडियो में देखिए क्या कहा अर्शी ने



आपको बता दें कि कुछ समय पहले अर्शी और अफरीदी की अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था। वेबसाइट इंडियावायर डॉट कॉम ने सूत्रों के हवाले से खुलासा किया थआ कि शाहिद अफरीदी और मॉडल अर्शी खान ने दुबई में सीक्रेट और पैशनेट होलीडे मनाया। सूत्रों के मुताबिक दोनों दो दिन तक दुबई की 7 स्टार होटल में साथ रहे। खुद अर्शी खान ने कबूल किया है कि वह शाहिद अफरीदी से मिली थी और उसे किस भी किया था। हालांकि अर्शी खान ने शाहिद अफरीदी से अफेयर की खबर का खंडन किया है, लेकिन कराची में शाहिद अफरीदी के करीबी मित्र ने दोनों के दुबई में साथ रुकने की पुष्टि की है।

जानिए कौन है अर्शी खान
अर्शी खान मूलत: अफगानिस्तान की रहने वाली है। अर्शी खान जब 4 साल की थी तब उसका परिवार अफगानिस्तान से भोपाल आ गया। अर्शी खान ने अपनी स्कूलिंग और कॉलेज भोपाल से ही किया। बचपन से ही अर्शी का झुकाव थियेटर की ओर हो गया। एक्टिंग का शौक उसे मुंबई ले आया। छह महीने में ही उसे कई एसाइनमेंट मिल गए। यहीं उसकी पहचान मशहूर स्टेड पर्सनेलिटी जनाब एहसान चिश्ती से हुई। चिश्ती भोपाल के मशहूर थियेटर डायरेक्टर हैं। इसके बाद अर्शी खान ने मुंबई को अपना घर बना लिया।

बताया जाता है कि अफरीदी की लंबे समय से उसके साथ रिलेशनशिप चल रही है। अर्शी खान हर 2-3 महीने में दुबई जाती है। वह अफरीदी से मिलने के लिए दुबई जाती थी। खुद अर्शी खान ने स्वीकार किया है कि वह दक्षिण मुंबई के कोलाबा में स्थित ताज होटल में अफरीदी से मिली थी। इसके बाद से दोनों लगातार संपर्क में रहे। इस कारण रिलेशनशिप बन गई। हालांकि अर्शी खान ने दुबई में शाहिद अफरीदी से मुलाकात की न तो पुष्टि की और न ही खंडन। अर्शी खान का कहना है कि दुबई में उनके कई रिश्तेदार और मित्र रहते हैं। इसलिए वह दुबई जाती रहती है। इसके यह मतलब नहीं है कि मैं शाहिद अफरीदी के साथ सो रही हूं।

ये भी पढ़ें

image