5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Golden Globes Awards 2017: प्रियंका ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें

एक बार बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिंयका सात समेदर पार सुर्खियां बटोर रही हैं...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Jan 09, 2017

priyanka

priyanka

लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 74वें गोल्डन ग्लोब अवॉड्र्स में शानदार अंदाज में शिरकत की। राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में वह बेहद दिलकश नजर आईं। अमेरिकी टीवी शो 'क्वोंटिको' से मशहूर हुईं प्रियंका ने समारोह में पुरस्कार प्रदान किया। वह जल्द ही फिल्म 'बेवॉच' से हॉलीवुड में भी अपने कॅरियर की शुरुआत करने जा रही हैं। हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम के अनुसार, प्रियंका की स्टाइलिंग क्रिस्टिना एचरिच ने की है। उन्होंने बेहद शानदार अंदाज में तस्वीरें खिंचवाईं।



The bad guys do have all the fun. Representing #Baywatch at the #GoldenGlobes!‬

A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on


गारैतलब है कि इससे पहले पिछले साल ऑस्कर्स के रेड कार्पेट पर और एमी अवॉड्र्स में भी प्रियंका ने आकर्षक अंदाज में जलवा बिखेरा था। समारोह के अन्य प्रस्तुतकर्ताओं में लियोनार्दों डिकेप्रियो, वायोला डैविस, सिल्वेस्टर स्टैलोन, क्रिस हेम्सवर्थ, मैंडी मूर, कार्ल वेदर्स समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हैं। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में स्थित द बेवर्ली हिल्टन में आयोजित समारोह की मेजबानी जिमी फैलन कर रहे हैं।


Ruth Negga and @priyankachopra shine on the #GoldenGlobes Red Carpet!

A photo posted by Golden Globes (@goldenglobes) on

ये भी पढ़ें

image