scriptमहारानी एलिजाबेथ का प्रेम पत्र 13 लाख में हुआ नीलाम | Queen Elizabeth 'love' letter sold at auction | Patrika News
Uncategorized

महारानी एलिजाबेथ का प्रेम पत्र 13 लाख में हुआ नीलाम

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय का एक पत्र 14 हजार पौंड (13.44 लाख रुपए) में नीलाम हुआ

Apr 25, 2016 / 08:48 am

Rakesh Mishra

Queen Elizabeth love letter

Queen Elizabeth love letter

लंदन। ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय का एक पत्र 14 हजार पौंड (13.44 लाख रुपए) में नीलाम हुआ। दो पन्ने के इस पत्र में महारानी ने यह बताया था कि उन्हें कैसे प्रिंस फिलिप से प्यार हुआ। महारानी ने यह पत्र 1947 में अपनी शादी के कुछ महीने पहले लेखक बेट्टी शेव को लिखा था। तब उनकी उम्र 21 साल थी। पत्र में यह बताया गया था कि यह जोड़ा किस तरह मिला।

एक फोटोग्राफर ने प्रिंस फिलिप की स्पोर्ट्स कार का पीछा किया और लंदन के नाइटक्लब में डांस किया। पत्र को 800 से 1200 पौंड में नीलाम होने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन यह अनुमान से 18 गुना अधिक कीमत में बिका। चिपेनहाम नीलामी घर के रिचर्ड एडमोंड्स ने कहा कि इस तरह के अहम दस्तावेज को नीलाम करना सम्मान की बात है। इस पत्र का ऐसे समय नीलाम किया गया जब 21 अप्रेल को महारानी का 90वां जन्मदिन मनाया गया। उनकी और प्रिंस फिलिप की नवंबर 1947 में शादी हुई थी।

Home / Uncategorized / महारानी एलिजाबेथ का प्रेम पत्र 13 लाख में हुआ नीलाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो