24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या है विराट-अनुष्का के पैचअप में सलमान खान का कनेक्शन?

मुंबई में डिनर के बाद दोनों निकले तो अलग-अलग गाडिय़ों में निकले थे, लेकिन सीधे पहुंचे सलमान खान के घर

2 min read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Apr 08, 2016

Virat Kohli and Anushka Sharma patch up

Virat Kohli and Anushka Sharma patch up

मुंबई। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच पैच हो गया है। ब्रेकअप और मेकअप की तमाम खबरों के बीच दोनों एक साथ देखे गए। दोनों ने मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर किया। सूत्र कहते हैं कि दोनों के बीच दूरियां खत्म हो गई है। हालांकि इस पैचअप के पीछे सलमान खान को बड़ा कारण बताया जा रहा है। मुंबई में डिनर के बाद दोनों निकले तो अलग-अलग गाडिय़ों में निकले थे, लेकिन सीधे पहुंचे सलमान खान के घर।



रिपोर्टों के अनुसार विराट कोहली काफी समय से अनुष्का पर यह दबाव बना रहे थे कि वह अपना बॉलीवुड करियर छोड़ दें, लेकिन अनुष्का, जो फिलहाल अपने करियर में चरम पर हैं, को यह नागवार गुजरा और धीरे-धीरे दो बड़ी हस्तियों की करीबियां खत्म हो गई। सूत्रों के अनुसार अनुष्का और विराट के बीच पैचअप सलमान खान ने ही करवाया है। क्योंकि सलमान खान की सुल्तान फिल्म में काम करते वक्त अनुष्का काफी बिजी हो गईं थी और वे विराट को समय नहीं दे पा रही थीं। उधर, विराट ने एशिया कप से पहले बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी, जो मंजूर हो गई, लेकिन अनुष्का शूटिंग में ही बिजी रहीं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप में जीत के बाद अनुष्का पर हो रहे कमेंट्स पर विराट ने Tweet कर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अनुष्का ने विराट को मैसज कर बधाई दी थी।

कहा तो यह भी जाता है
मीडिया खबरों के अनुसार अनुष्का शर्मा की फिल्म बॉम्बे वेलवेट के फ्लॉप होने से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। विराट ने इस फिल्म में 40 करोड़ रुपए लगाए थे और फिल्म के नहीं चलने से उनका पैसा डूब गया था। यह फिल्म 120 करोड़ में बनी थी और केवल 24 करोड़ रुपए ही कमा सकी थी। पैसे को लेकर दोनों में बहस हुई थी और विराट के बिहेवियर से परेशान होकर अनुष्का ने उनसे बात करना बंद कर दिया था। हालांकि बुधवार को डिनर के बाद दोनों खुश दिख रहे थे।

ये भी पढ़ें

image