29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिथुन राशि वालों के लिए है आज का दिन खास

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन खास हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Super Admin

Jan 16, 2015

जयपुर। मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन खास हो सकता है। साथ ही क्या हो रहा है नफा-नुकसान सब कुछ बता रहे हैं पं विजय भट्ट।

मेष- समय में बदलाव परिश्रम कराएगा। काम भी बनते चलेंगे। आय बढ़ने के आसार रहेंगे। अनुकूल अंक व रंग: 8, काला।

वृष- बचते-बचते कलह विवाद का डर रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। संसाधन की कमी खलेगी। अनुकूल अंक व रंग: 5, आसमानी।

मिथुन- साझा भाव से काम बनेगा। जीवन साथी से निकटता रहेगी। परामर्श से लाभ मिलेगा। अनुकूल अंक व रंग: 4, नीला।

कर्क- कारोबारी अटकाव दूर होकर लाभ का समय बनेगा। आय बढ़ेगी। स्वास्थ्य ताजगी रहेगी। अनुकूल अंक व रंग: 1, सफेद।

सिंह- उच्चस्थ अधिकारी से निकटता रहेगी। परस्पर समन्वय बना रहेगा। प्रतियोगिता परिणाम पक्ष में आएगा। अनुकूल अंक व रंग: 9, मूंगिया।

कन्या- संसाधन का अभाव रहेगा। कार्य योजना में अटकाव रहेगा। मांगने पर सहयोग नहीं मिलेगा। अनुकूल अंक व रंग: 4, नीला।

तुला- आसानी से काम तय होगा। विस्तार के साथ नवीनता आएगी। रोजमर्रा का काम बना लेंगे। अनुकूल अंक व रंग: 5, आसमानी।

वृश्चिक- परिश्रम प्रयास से काम बनेगा। बाहरी सहयोग से काम बनेगा। आय का नवीन स्रोत बनेगा। अनुुकूल अंक व रंग: 8, काला।

धनु- लाभ का सौदा हाथ में आएगा। बाहरी समन्वय बना रहेगा। अर्थ पक्ष मजबूत रहेगा। अनुकूल अंक व रंग: 2, पीला।

मकर- अनर्गल प्रवृत्ति में समय गुजरेगा। पर प्रपंच से नुकसान होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। अनुकूल अंक व रंग: 7, बादामी।

कुंभ- खास योजना हाथ में आएगी। बाहरी समन्वय बना रहेगा। मेल-मिलाप से काम तय होगा। अनुकूल अंक व रंग: 7, बादामी।

मीन- हित का काम बना लेंगे। अर्थ पक्ष मजबूत रहेगा। बाहरी समन्वय बना रहेगा। अनुकूल अंक व रंग: 2, पीला।