27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दमण, वडोदरा और सूरत से दीव के लिए हवाई सेवा जल्द: पटेल

संघ प्रदेश दीव के दौरे पर पहुंचे प्रशासक प्रफुल्ल पटेल Administrator Praful Patel arrives on tour of Union territory Diu  

3 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Jan 16, 2020

दमण, वडोदरा और सूरत से दीव के लिए हवाई सेवा जल्द: पटेल

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल

दमण.संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीवके प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने अपने दीव दौरे के दूसरे दिन घोघला बीच सौंदर्यीकरण, नागवा बीच पर बने फूड स्टॉल का उद्घाटन करते हुए लोगों को समर्पित किया। साथ ही घोघला के पांजरापोल में विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रशासक के सलाहकार अनिल कुमार सिंह, वित्त सचिव देविन्द्र सिंह, परिवहन सचिव दानिश अशरफ, पर्यटन सचिव तपस्या राघव, प्रशासक के निजी सलाहकार डी. सत्या, दीव नगरपालिका प्रमुख, दीव जिला पंचायत प्रमुख, जिला समाहर्ता सलोनी राय, दीव जिला पुलिस अधीक्षक हरेश्वर स्वामी, डिप्टी कलक्टर हरमिंदर सिंह और जिला के आला अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे तथा आम लोग उपस्थित थे।

Must Read Related News;

हेल्थ इंडेक्स में दमण-दीव एवं दानह सबसे पीछे

दानह स्वास्थ्य विभाग को ई-गवर्नेंस सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

Danah, Daman-Diu merger News; विलय से दादरा नगर हवेली के अस्तित्व पर संकट

फूड स्टॉल मालिकों को लाइसेंस प्रदान किए
कार्यक्रम के मुख्य स्थल की ओर रवाना होने से पहले प्रशासक पटेल ने रिबन खोलकर घोघला बीच सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया। सभास्थल पर पहुंचकर प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने घोघला बीच सौंदर्यीकरण, नागवा बिच पर बने फूड स्टॉल एवं घोघला के पांजरापोल में विद्यालय भवन का शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीव समाहर्ता सलोनी राय ने तुलसी का पौधा भेंट देकर प्रशासक का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासक ने नागवा में ड्रॉ के माध्यम से आवंटित फूड स्टॉल मालिकों राजीबेन, हीराबेन, कस्तूरीबाई, रामजीभाई, रमणीकभाई, लक्ष्मणभाई आदि को लाइसेंस प्रदान किए। समारोह में प्रशासक ने संघ प्रदेश दीव में हो रहे विकास कार्यों और भविष्य में विकास से संबंधित उठाए जाने वाले कदमों से सभी को अवगत कराया। पर्यटन उद्योग एवं मत्स्य उद्योग दीव के विकास की दो धुरी हैं और प्रशासन इनको केन्द्र में रखकर विकास की योजनाओं पर अमल कर रहा है और इसे आगे भी जारी रखेगा। दीव में अपराध की दर शून्य है और आज के इस युग में यह होना संभव ही नहीं है। दीव वास्तव में प्रकृति की गोद में बसा देवभूमि है। भारत वर्ष में करीब 600-650 जिलों में से दीव एक ऐसा जिला है, जहां जेल नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस व्यवस्था को कायम रखें,ताकि भविष्य में भी दीव का नाम सारे भारतवर्ष में रोशन हो सके। प्रशासक ने कहा कि घोघला बीच जो 2 वर्ष पूर्व अस्त-व्यस्त स्थिति में था, आज दीव का ही नहीं बल्कि भारत के एक अच्छे बीच में शुमार हो गया है। 1700 मीटर लंबाई वाला यह बीच ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन प्राप्त करनेवाला भारत का शायद पहला बीच होगा। दीव में आज से पूर्व केवल नागवा बीच की ही चर्चा होती थी, लेकिन अब घोघला के इस भव्य बीच को देखने पर उनकी सोच में बदलाव आएगा। दीव में पर्यटकों को आकर्षित करने बावत प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। दमण से दीव, वडोदरा से दीव और सूरत से दीव के लिए हवाई सेवा बहुत जल्द ही शुरू करने के प्रयाए किए जा रहे हैं। दीव से घोघला के बीच रोप-वे बनाने का भी प्रस्ताव है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर जीवन में प्रगति के शिखर पर चढऩा है, उज्जवल भविष्य बनाना हो तो नकल को छोडक़र संस्कार में परिवर्तन लाना जरूरी है। प्रशासक ने शिक्षकों को भी बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने दादरा नगर हवेली, दमण एवं दीव संघ प्रदेश के विलीनीकरण की बात कही और कहा कि 26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस के दिन घोषणा के साथ ये प्रदेश एक हो जाएंगे और यह हमारे लिए गौरव की बात है। इस दिन सभी अपने घरों एवं होटलों को दीप एवं लाइट्स आदि से सजाएं और खुशी मनाएं। दीव के नागरिकों को सलाह दी कि वे पर्यटकों के लिए होम-स्टे अर्थात अपने-अपने घरों में 5-6 पर्यटकों को रखने की व्यवस्था अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगरपालिका अध्यक्ष ने भी विचार व्यक्त किए। प्रशासक ने नागवा के फूड स्टॉल, टेंट सिटी का निरीक्षण किया तथा फूड स्टॉल के मालिकों से बात कर वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को जाना। उन्होंने नए बन रहे एनेक्सी सर्किट हाऊस का भी निरीक्षण किया। शाम को प्रशासक ने सभी सचिवों, आर्किटेक्टों एवं कांट्रेक्टरों के साथ बैठक की। इसमें विकास की कई परियोजनाओं को प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया और दीव में उसकी संभावना पर चर्चा की गई।