17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतराष्ट्रीय तस्कर ने जहां भरता है बारिश का पानी वहीं पर सरकारी नाले को बंद कर किया निर्माण, अब फिर नाला खोलेगी नपा

अंतराष्ट्रीय तस्कर ने जहां भरता है बारिश का पानी वहीं पर सरकारी नाले को बंद कर किया निर्माण, अब फिर नाला खोलेगी नपा

2 min read
Google source verification
अंतराष्ट्रीय तस्कर ने जहां भरता है बारिश का पानी वहीं पर सरकारी नाले को बंद कर किया निर्माण, अब फिर नाला खोलेगी नपा

अंतराष्ट्रीय तस्कर ने जहां भरता है बारिश का पानी वहीं पर सरकारी नाले को बंद कर किया निर्माण, अब फिर नाला खोलेगी नपा

मंदसौर.
माफियाओं व तस्करों के खिलाफ जिले में चल रहे अभियान को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित गरोठ व भानपुरा में भी कार्रवाईयां हुई और अवैध निर्माण को तोडऩे का काम किया गया। बारिश के दौरान पानी भरता है और जलजमाव की समस्या होती है। उसी गुदरी के गेट क्षेत्र में तस्कर मोहम्मद शफी ने सरकारी नाले को बंद कर यहां निर्माण कर रखा था। शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान जब भनक अधिकारियों को लगी तो पुलिस व नपा के अमले ने यहां नाले का सर्वे करते हुए इस नाले को फिर से खोलने का काम शुरु किया। शहर में अंतराष्ट्रीय तस्कर मोहम्मद शफी के अवैध निर्माण को तोडऩे का काम दिनभर चला। जेसीबी से लेकर पोकलेन मशीनों के अलावा अन्य श्रमिको द्वारा तोडऩे का काम किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि एक-दो दिन और तोडऩे में लगेंगे। कार्रवाईयों में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
पुलिस बल की मौजूदगी में तस्कर मोहम्मद शफी के बंगले पर शुक्रवार को तोडऩे की कार्रवाई शुरु हुई। सुबह के समय तो श्रमिक छत वाले हिस्से को तोडऩे का काम कर रहे थे। धीमी रफ्तार से यहां तोडऩे का काम चल रहा था। दोपहर बाद सीएसपी नरेंद्र सोलंकी व सीएमओ सविताप्रधान पुलिस बल के साथ यहां पहुंचे। अधिकारी मशीनों के साथ यहां पहुंचे और तोडऩे का काम तेज किया। अवैध निर्माण तोडऩे की कार्रवाई पोकलेन के आने से तेजी हुई। पूरी कार्रवाई के दौरान यहां का नक्शा भी नपा का अमला लेकर पहुंचे। इस नक्शे में नपा व पुलिस अधिकारियों ने नाला सहित अवैध निर्माण व सरकारी जमीन सहित अन्य बिंदुओं की जांच पड़ताल भी की। इस दरमियान मोहम्मद शफी के परिजनों ने अधिकारियों से अवैध निर्माण के बारे में पूछा। अधिकारियों ने वैद्य और अवैध की पूरी जानकारी दी। नपाकर्मियों द्वारा छत से अवैध अतिक्रमण तोडऩा शुरु किया। सीएसपी नरेंद्र सौलंकी ने बताया कि न्यायालय के आदेश अनुसार नपा द्वारा अनुमोदिन नक्शे के अनुसार तोडऩे की कार्रवाई की जा रही है। १०२ नंबर के मकान के हिस्से को तोड़ा गया। यहां नाला होना भी पाया गया। शासकीय नालों को बंद कर निर्माण किया गया। जिसे फिर से खोला जाएगा। वहीं नपा सीएमओ प्रधान ने बताया कि जितनी अनुमति है। वह यहां पेंट से लिखवाया गया है। नाले की जानकारी पर सर्वे शुरु करवाया है। जिसे खोला जाएगा। अवैध हिस्से को तोड़ा गया। आज भी तोड़ा जाएगा।
आते-जाते हर कोई यहां रुक रहा
तस्कर शफी के यहां चल रही निर्माण को तोडऩे की कार्रवाई के दौरान इस क्षेत्र से आवाजाही करने वाले हर कोई वाहन चालक व राहगीर यहां रुककर इस कार्रवाई को देखने में लगा है। पुलिस व नपा का अमला जितने दिनों से यहां कार्रवाई में लगा है। उतने ही दिनों से यहां लोगों की भीड़ भी जमा है।