
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में हाई-वे निर्माण हो या फिर भवन या फिर मल्टीस्टोरी के निर्माण का काम बहुत ही तेजी के साथ चल रहा है। इस तरह के सभी प्रकार के निर्माण कार्यों में सीमेंट की भूमिका सबसे अहम होती है। मकान बनवाने के लिए आप अपनी जीवनभर की गाढ़ी कमाई भी खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या हम जानते हैं कि जो सीमेंट हम इस्तेमाल कर रहे हैं, वह सीमेंट इसके लिए उपयुक्त है या नहीं। किसी भी प्रकार के कांक्रीट, मोर्टार और प्लास्टर आदि के लिए भी सीमेंट एक अहम सामग्री होती है और इसके लिए अलग-अलग तरह की सीमेंट होना चाहिये। इसके साथ ही कांक्रीट मिक्स की ताकत सीमेंट के ग्रेड पर निर्भर होती है। बाजार में अलग-अलग ग्रेड्स में सीमेंट की उपलब्धता है। आइये हम आपको बताते है कि किस निर्माण कार्य के लिए कौन से ग्रेड की सीमेंट उपयुक्त होगी।
भारत में 3 ग्रेड्स के सीमेंट उपलब्ध है
भारत में सामान्यत: तीन तरह की सीमेंट बाजारों में उपलब्ध हैं। जिसमे 33, 43 और 53 ग्रेड्स की सीमेंट शामिल हैं। आइये हम आपको विस्तार से बताते हैं कि भवन निर्माण के लिए किस ग्रेड की सीमेंट इस्तेमाल करना सबसे उपयुक्त रहेगा।
मकान निर्माण के लिए 2 तरह की सीमेंट का उपयोग
यदि आपके मन में सवाल है कि घर के निर्माण के लिए कौन सा सीमेंट सबसे है, तो हम आपको बता रहे है कि दो सबसे प्रकार के सीमेंट हैं जो आमतौर पर घर निर्माण के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। जिसमें एक साधारण पोर्टलैंड सीमेंट (OPC) और दूसरा पोर्टलैंड पॉजोलाना सीमेंट (PPC)। साधारण पोर्टलैंड सीमेंट (OPC) एक बड़े समय से निर्माण कार्यों के लिए लोकप्रिय है और इसका व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है और यह लभगग सभी निर्माण कार्य के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। विश्षेज्ञों के अनुसार इस सीमेंट का उपयोग करने से कुछ फायदे भी है।
OPC सीमेंट के उपयोग के फायदे
साधारण पोर्टलैंड सीमेंट कम समय में ताकत हासिल कर लेता है। यह सीमेंट तीन ग्रेड में उपलब्ध हैं। जिसमें 33, 43 व 53 ग्रेड शामिल है। ग्रेड 33 और ग्रेड 43 साधारण पोर्टलैंड सीमेंट के पुरान ग्रेड़ हैं, जिनका इस्तेमाल आवासीय निर्माण के लिए किया जाता है। अब वर्तमान में इस ग्रेड की जगह ओपीसी की 53 ग्रेड सीमेंट ले रहा है।
पोर्टलैंड पॉजोलाना सीमेंट बनी पहली पसंद
आमतौर पर मकान के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली दूसरी सीमेंट पोर्टलैंड पॉजोलाना सीमेंट (PPC) है। अब पीपीसी ग्राहकों की पहली पसंद भी बन गई है। क्योंकि पॉजोलानिक सामग्रियों के उपयोग से जो सीमेंट को अच्छा बनाता है। इस सीमेंट की ताकत ओपीसी 53 ग्रेड सीमेंट के बराबर है।
PPC के कई फायदे भी हैं
पीपीसी का उपयोग करने के कई फायदे भी हैं। यह सीमेंट साधारण पोर्टलैंड सीमेंट से सस्ता है। इस सीमेंट में रसायनों के खिलाफ बेहतर प्रतिरोधक क्षमता है। साधारण पोर्टलैंड सीमेंट और पोर्टलैंड पॉजोलाना बेहतर सुकार्यता की सुविधा देता है।
पीपीसी को सेट होने में लगता है समय
साधारण पोर्टलैंड सीमेंट और पोर्टलैंड पॉजोलाना सीमेंट का चयन करते समय आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि कितने दिनों के बाद आप फॉर्मवर्क निकालना चाहते हैं। पोर्टलैंड पॉजोलाना सीमेंट से बने कंक्रीट मिक्स को ओपीसी की तुलना में सेट होने में अधिक समय लगता है।
कौन सा सीमेंट कहां इस्तेमाल करें
सामान्यत: ओपीसी 53 ग्रेड सीमेंट अभी आरसीसी संरचनाओं जैसे फुटिंग, कॉलम, बीम और स्लैब के लिए उपयुक्त है, जहां कभी प्रारंभिक और अंतिम ताकत प्रमुख संरचनात्मक आवश्यकता होती है।
गुणवत्ता सुधार में करता है मदद
पीपीसी और पीएससी सीमेंट को सामान्य निर्माण कार्यों के लिये बताया जाता है और चिनाई प्लास्टर. टाइलिंग की मजबूती के लिए की जाती है। पीपीसी का उपयोग न केवल निर्माण की लागत को कम करता है, बल्कि संरचना की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद करता है।
Published on:
08 Jan 2022 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
