1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल से घर वापस आ रही 8 साल की मासूम नहीं पहुंची घर, सुबह “खून से लथपथ” मिली

8 साल की स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।आठ साल की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने बताया कि वह स्कूल से वापस नहीं लौटी। दूसरे दिन सुबह खून से लथपथ मिली।  

2 min read
Google source verification
स्कूल से घर वापस आ रही 8 साल की मासूम नहीं पहुंची घर, सुबह

स्कूल से घर वापस आ रही 8 साल की मासूम नहीं पहुंची घर, सुबह

पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बीते 8 फरवरी को स्कूल से वापस मासूम बिटिया घर नहीं पहुंची। काफी खोजा पर नहीं मिली। सदर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर बेटी को खोजने की मांग की। उनकी बेटी आज सुबह लहूलुहान हालत में घर पहुंची। सीओ सिटी ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। एक कॉलोनी निवासी ने सदर कोतवाली को दिए तहरीर में बताया कि उनकी 8 वर्षीय पुत्री स्कूल से वापस घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। आज सुबह बिटिया खून से लथपथ घर पहुंची। जिसे मोहल्ले के रहने वाली नजाकत की मां घर के पास छोड़ गई थी। पूछताछ के दौरान बेटी रोने लगी और घटनाक्रम के विषय में जानकारी दी। बताया कि नजाकत द्वारा गलत काम किया गया है। उसके घर वाले भी मौके पर थे।

हिंदू जागरण मंच ने पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाया

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने बताया कि घटना में आरोपी पक्ष का पूरा परिवार शामिल है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पहुंच गए थे। विमल द्विवेदी ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2023: जिला प्रशासन ने 4 उत्तर पुस्तिका उप संकलन केंद्र बनाए, सचिव को लिखा पत्र

सीओ सिटी ने बताया रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि बीती रात 10 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि 8 साल की लड़की गायब है। सूचना मिलने पर तत्काल गुमशुदगी लिखकर किशोरी की खोज की गई। लेकिन नहीं मिली। सुबह बिटिया तहसील गेट पर मिली। जिसने बताया कि उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। बताया कि बिटिया से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा।

Story Loader