1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पिता ने फांसी पर लटककर दी जान, पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोप

मलिहाबाद थाना पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध बाप ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 28 Mar 2018, 2:31 PM IST

Lucknow,up police,Unnao,committed suicide,A man committed suicide,Unnao police,man committed suicide,malihabad,Malihabad Lucknow,unnao police station,

उन्नाव. मलिहाबाद थाना पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध बाप ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के समय थाना पुलिस द्वारा छोड़े जाने के बाद घर में पहुंचकर पैतृक निवास पहुंच गया और वहां उसने यह कदम उठा लिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के बेटे ने एक लड़की को भगा लिया था और दिल्ली ले जाकर उसके साथ शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस लड़की को बरामद करने में असफल रही तो उसके पिता पर ही अपनी ताकत दिखा दी और उठा कर थाने ले आई। उसके साथ पुलिस ने ऐसा व्यवहार किया कि वह बुरी तरह क्षुब्ध हो गया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप काफी गंभीर है। इस मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने कहा है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक परिजनों ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप

घटना औरास थाना क्षेत्र के गांव पवन खेड़ा मजरा कैथन खेड़ा का है। उक्त गांव निवासी नन्हा पुत्र मैकू निवासी सरावां थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय मृतक के परिजन सभी सरावां मलिहाबाद लखनऊ में थे। शव लटके होने की जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मृतक परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मृतक परिजन मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की पूरी जानकारी दी।

पूंछतांछ के दौरान पुलिस ने किया प्रताड़ित

मृतक की पत्नी ने बताया कि मलिहाबाद थाना पुलिस उनके पति नन्हा को कई दिनों तक थाने में बैठाए रखा था और पूंछतांछ की। पूंछतांछ के दौरान पुलिस ने प्रताड़ित भी किया। परंतु किसी प्रकार की कोई जानकारी ना मिलने पर उन्होंने नन्हा को छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने नन्हा के भाई बालकराम को भी उठा लिया। जिससे वह बहुत परेशान हो गया। उन्होंने बताया कि नन्हा सरावा मलिहाबाद लखनऊ ना कर अपने पैतृक घर जवन कैथल खेड़ा थाना औरास चला आया। जहां बिना किसी से कुछ कहे वह खेतों की तरफ चला गया और फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। थाना पुलिस ने बताया है कि पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी।