Alcohol smuggling exposed on Agra Lucknow Expressway सूचना पर मौके पर पहुंची मोहान पुलिस और आबकारी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब चेकिंग के दौरान कार से हरियाणा में बनी रॉयल स्टैग ब्रांड की 180 एमएल की 15 पेटी और 750 एमएल की 20 पेटी बरामद हुई। जिसमें 180 एमएल की 720 बोतल और 750 एमएल की 240 बोतल थी। इस संबंध में हसनगंज थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू, आबकारी निरीक्षक हसनगंज ज्योति अग्रवाल, आबकारी निरीक्षक सफीपुर पुरुषोत्तम प्रसाद टंडन के साथ सिपाही मौजूद थे।