16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दयाशंकर ने सपा पर साधा निशान, कहा- खुल चुकी है पोल, नहीं दिखेंगे अगले चुनाव में

लखनऊ से मैनपुरी जाते समय उन्नाव में अपने स्वागत कार्यक्रम में दया शंकर सिंह ने कहा कि एक आईएएस की दिल की बात जो सामने आई है, वह समाजवादी सरकार की पोल खोलने के लिये काफी है

2 min read
Google source verification

image

Ruchi Sharma

Sep 04, 2016

DAYASHANAKR

DAYASHANAKR

उन्नाव. लखनऊ से मैनपुरी जाते समय उन्नाव में अपने स्वागत कार्यक्रम में दया शंकर सिंह ने कहा कि एक आईएएस की दिल की बात जो सामने आई है, वह समाजवादी सरकार की पोल खोलने के लिये काफी है। अब समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में नहीं आने वाली है। बसपा का पूरी तरह नेस्तनाबूद होना तय है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह ने उक्त बातें कही। जिनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाईपास स्थित गहरा में किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बनता था। दया शंकर सिंह के साथ विगत दिनों बसपा के साथ हुयी दो-दो हाथ करने वाली उनकी पत्नी स्वाती सिंह थी। जिन्होंने अपनी लड़ाई न्याय नहीं मिलने तक लड़ने की बात कही।

प्रदेश की जनता फिर से जातिवाद में फंसने वाली नहीं

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दया शंकर सिंह ने कहा कि जातिवाद की शक्तियों के जाल में अब प्रदेश की जनता नहीं फसने वाली है। समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा की जा रही फर्जी घोषणाओं को जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि गुण्डों को सरंक्षण और जनसामान्य पर मुकदमों की बौछार सपा सरकार ने की है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सरकार साफ हो जायेगी। उन्होंने कहा आईएएस अशोक कुमार ने जो विषय उठाया है। वह मुख्यमंत्री के कारनामों की पोल खोलता है। समाजवादी पार्टी की सरकार पूरी तरह विफल है। दयाशंकर सिंह ने कहा कि बसपा का पूरी नेस्तनाबूद हो तय है। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा का पूरा सफाया हो जायेगा। गत लोकसभा चुनाव में शून्य रही बहुजन समाज पार्टी ढह रही है। इस बार भी उसका खाता नहीं खुलेगा।

Swati


बहू बेटियों की इज्जत नहीं करने वाला जन हितैषी कैसे हो सकता है-स्वाती सिंह

भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के साथ उनकी पत्नी स्वाती सिंह भी थी। उन्होंने कहा कि जो दल बहुओं, बेटियोें पर हमलावर है वह जन हितैषी कैसे हो सकती है। जन हितैषी होने का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मुझको न्याय नहीं मिल जाता तब तक स्वाभिमान की लड़ाई लड़ती रहूंगी। इसके पूर्व दया शंकर सिंह को फूल मालाओं से जनपद के गहरा बाईपास पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कृष्ण दत्त त्रिपाठी, विक्रम सिंह सिकरवार, दुर्गेश सिंह चंदेल, सोनू सिंह, आशीष त्रिवेदी, भोला यादव, संतोश शुक्ला, विकास गुप्ता, आशुतोष सिंह, रजत शुक्ला, सुरेश चन्द्र अवस्थी, अनूप त्रिपाठी, अनिल अवस्थी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें

image