2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी विधायक ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला, इन्होंने की बड़े धर्माचार्यों से मानहानि का दावा करने की मांग

उन्नाव में भाजपा विधायक ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस मौके पर अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक ने अखिलेश यादव के ऊपर मानहानि का दावा करने की मांग की है। ‌

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने कन्नौज सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतले में आग लगा दी। इस मौके पर जमकर नारेबाजी हुई। बीजेपी समर्थकों ने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। मामला अखिलेश यादव के बयान से जुड़ा है। जिसमें उन्होंने मठाधीशों की तुलना अपराधियों से की थी। इसके विरोध में सदर विधायक ने अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया और अखिलेश यादव का पुतला फूंका।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने मठाधीशों की तुलना अपराधियों से की थी। इस पर संत समाज में जबरदस्त आक्रोश है। बीजेपी का आरोप है कि अखिलेश यादव लगातार जन विरोधी, गलत और अपशब्द बयान बाजी कर रहे हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी में जबरदस्त आक्रोश है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने आज अपने कैम्प कार्यालय में अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगे।

ऐसे नेताओं का बहिष्कार होना चाहिए

नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने कहा कि सपा और कांग्रेस लगातार सनातन धर्म को टारगेट कर रहे हैं। मठों के संतो, धर्माचार्यों के खिलाफ लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। सनातन धर्म के लोग ऐसे राजनीतिक नेताओं का बहिष्कार करें।

बड़े धर्माचार्यों को आगे आना चाहिए

अखिलेश यादव ने अपने ऊपर मानहानि का दावा करने की आशंका जाहिर की है के सवाल पर विमल द्विवेदी ने बताया कि यह डर नहीं है, उनके ऊपर मानहानि का दावा होना चाहिए। हिंदू समाज के बड़े धर्माचार्यों को इस मामले में आगे आना चाहिए। अखिलेश यादव जैसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा यह इसी प्रकार सनातन को गाली देते रहेंगे।

Story Loader