12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में जश्न, कहा राहुल जैसा व्यक्तित्व युवाओं की जरुरत

कहा राहुल गांधी का जीवन ही संघर्षमय, केंद्र सरकार सकते में.

2 min read
Google source verification
Unnao

Unnao

उन्नाव.राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर वक्ताओं ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव वीर प्रताप सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में जिस तरह कांग्रेस शिखर पर गई है और 10 साल तक सरकार बनाकर किसानों, व्यापारियों, छात्रों के लिये काम किया है वैसे ही उन्होंने एक प्रकार से इतिहास रच दिया है। सिविल लाइन हरदोई पुल के निकट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एक बहुत पुरानी मांग थी कि राहुल गांधी को नेतृत्व मिलना चाहिए। आज उनकी बहुप्रतीक्षित मांग कांग्रेस के संवैधानिक चुनाव प्रक्रिया के जरिये पूरी हुई और राहुल गांधी को निर्विरोध अध्यक्ष बना कर देश के युवाओं को एक नई ताकत देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संघर्ष करने वाले व्यक्ति हैं और संघर्ष ही उनका जीवन है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस और ज्यादा मजबूत होकर देश के लिये काम करेगी।

राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने पर मोदी सरकार सकते में-

शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश के उन ताकतों से लड़ने को तैयार है जो देश को तोड़ना चाहते हैं। उन ताकतों से लड़ने को तैयार है जो समाज में जहर फैला रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अवधेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा कराते हुये कहा कि आज देश में राहुल जैसा व्यक्तित्व युवाओं की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि देश की केन्द्र सरकार राहुल से इतना भय खा रही है कि उनको गुजरात चुनाव में विकास को भूलकर हिन्दू-मुस्लमान का भेदभाव करना पड़ गया है। पूरी सरकार राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से सकते में है। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी मनाई और एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर कमल तिवारी, अबरार हुसैन, यतीन्द्र सिंह मुन्ना, छविनाथ लोधी, कृष्णपाल सिंह यादव, जय सिंह, संजय निगम, अजय श्रीवास्तव, विपिन त्रिपाठी, आशुतोष शर्मा, भारत सिंह समेत कांग्रेसजन उपस्थित रहे।