29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India chandrayan 3 on moon: भारत विश्व का पहला देश बना, रूस, अमेरिका जैसे देशों को नहीं मिली सफलता

चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के बाद भोले बाबा की महा आरती की गई। मिठाइयां बांटी गई, आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। बोले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में पहुंचने वाला विश्व का पहला देश भारत बन गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather Update : today rain in rajasthan IMD one week weather forecast,

India chandrayan 3 on moon: भारत विश्व का पहला देश बना, रूस, अमेरिका जैसे देशों को नहीं मिली सफलता

मिशन चंद्रयान 3 की सफलता पर लोगों में खुशी की लहर है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने आतिशबाजी की लड्डू बांटी, खुशियां मनाई। बड़े चौराहे पर भोले बाबा की महा आरती की गई। मंच के मंत्रियों प्रभारी विमल द्विवेदी ने बताया कि भारत विश्व का पहला देश बन गया है। जिसका चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग किया है। रूस और अमेरिका जैसे देशों को भी यह असफलता नहीं मिली है। रूस ने चंद्रमा पर लूना भेजा था। लेकिन वह क्रैश हो गया। ऐसे में पूरी दुनिया की निगाह भारत के तरफ टिकी थी।

उन्होंने बताया कि स्पेस एजेंसी इसरो के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों ने दिन-रात मेहनत करके भारत का साथ दुनिया में ऊंचा किया है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरे देश में पूजा अर्चना हो रही थी। अब जबकि चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा में सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है। इसरो के वैज्ञानिकों ने आज हम सभी भारतीयों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।

यह भी पढ़ें: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर की 90 करोड़ से ज्यादा संपत्ति जब्त

आतिशबाजी हुई, मिठाइयां बांटी गई

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। मंच की तरफ से लोगों को लड्डू भी बांटे गए। भोले बाबा की महा आरती का भी आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंच की तरफ से चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई थी।

Story Loader