
Patrika
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ भारत साड़ी के सबसे बड़ी महामारी के दौरान देश की जनता को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराई है। वहीं दूसरी तरफ भारत से अलग होकर बनने वाला पाकिस्तान रोटी के लिए तरस रहा है। 1 किलो गेहूं के लिए वहां मारामारी हो रही है। एशियन गेम्स में मेडल जीतने का सेंचुरी मारने पर भी उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आज डौडिया खेड़ा बक्सर में राजा राव राम बक्स सिंह की घोड़े पर सवार प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सांसद साक्षी महाराज और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन वार फिल्म को लेकर लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय वैज्ञानिकों के ऊपर गर्व करने वाली फिल्म है। विश्व पटल पर भारत को स्थापित करने वाली फिल्म है। भारतीय वैज्ञानिकों की महान उपलब्धियों वाली इस फिल्म को उन्होंने देखने की अपील की।
भारत के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग भारत और भारतीयता के खिलाफ प्रदर्शन करके अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को समझने के साथ बेनकाब करने की आवश्यकता है। 100 वर्ष पूरे होने पर हमें कैसा भारत चाहिए पर भी उन्होंने चर्चा की। बोले विश्व दुनिया को नेतृत्व देने वाला हमें भारत चाहिए। जनसभा में रंउन्होंने g20 सम्मेलन की सफलता का भी जिक्र किया। बोले नागरिकों को समान अधिकार होने चाहिए। कार्यक्रम में दौरान 804 करोड रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ शिलान्यास किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया।
Published on:
09 Oct 2023 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
