31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने कहा योगी-मोदी सरकार “हम दो हमारे दो” की नीति पर चल रही

यूपी जमीदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 खत्म करने के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार पर 'हम दो हमारे दो' की नीति पर चलने का आरोप लगाया।    

1 minute read
Google source verification
एससी, एसटी को भूमिहीन करने की साजिश, कांग्रेस ने बताया 'हम दो हमारे दो' की नीति पर सरकार

एससी, एसटी को भूमिहीन करने की साजिश, कांग्रेस ने बताया 'हम दो हमारे दो' की नीति पर सरकार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है। उत्तर प्रदेश जमीदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 को खत्म करने के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया है जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई ने बताया कि प्रदेश सरकार उद्योगपतियों के हित में यह कानून लाई है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। अपने ज्ञापन में उन्होंने तत्काल अनुसूचित जाति, जनजाति विरोधी नियम को वापस लेने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: सुबह की शुरुआत बारिश से, चना, सरसों, आम के बौर के लिए खतरा, क्या कहते हैं कृषि वैज्ञानिक

जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई ने बताया

आरती बाजपेई ने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार 'हम दो हमारे दो' के तहत अडानी और अंबानी को देश का कण-कण सौंपने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण उत्तर प्रदेश जमीदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 को निष्क्रिय करना है।

यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी में शामिल हो रहे हैं सवाल पर कृषि मंत्री ने दिया यह जवाब

एससी एसटी के लोग इस कानून से भूमिहीन हो जाएंगे

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के बनाए गए कानून के अनुसार अनुसूचित जाति और जनजाति से जमीन लेने वालों को जिलाधिकारी से अनुमति लेना पड़ता था। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस नियम को बदल दिया है। अब कोई भी व्यक्ति अनुसूचित जाति जनजाति से जमीन खरीद सकता है। यहां तक की एससी एसटी वर्ग के लोग भूमिहीन भी हो सकते हैं।

उद्योगपतियों के लिए लाया गया या कानून

उन्होंने कहा कि कुछ उद्योगपतियों के लिए यह कानून लाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस अनैतिक कार्य का विरोध सदन से लेकर सड़कों तक किया जाएगा। इस मौके पर आशीष त्रिपाठी, दिनेश शुक्ला, तारीक निजामी, समीना, डॉ शाहनवाज हुसैन, राजीव रतन राजवंशी, डॉ सरफराज गांधी आदि मौजूद थे।

Story Loader