9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश सड़क बनाने के मामले में विश्व में नंबर वन – साक्षी महाराज

- योगी शासन के साढ़े चार साल पर साक्षी महाराज ने कहा, लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरओबी सर्विस लेन खुलने की आशा

less than 1 minute read
Google source verification
देश सड़क बनाने के मामले में विश्व में नंबर वन - साक्षी महाराज

देश सड़क बनाने के मामले में विश्व में नंबर वन - साक्षी महाराज

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. योगी शासन के साढ़े 4 साल पूरे होने पर क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि 500 साल पुराना विवाद हल होने के साथ ही कश्मीर में धारा 370 हट गई। योगी मोदी शासन के दौरान देश ने उपलब्धियों का नया इतिहास बनाया है। प्रेस वार्ता के दौरान पुरवा विधायक और सदर विधायक भी मौजूद थे। जिलाधिकारी द्वारा योग्य शासन के दौरान साढ़े 4 साल में हुए विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसकी जानकारी सांसद ने जानकारी दी।

यह भी पढ़ें

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, केवल सरकारी शब्दावली - मुख्य महंत संकट मोचन मंदिर काशी

स्थानीय विकास भवन में आयोजित बैठक में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश में सड़क बनाने के मामले में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि किस बात की महंगाई। आज तक की आमदनी बढ़ गई है। शराब और मीट की दुकानों में लंबी नहीं लग रही है। गंगा सफाई पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गंगा के लिए एक अलग मंत्रालय बना दिया है। गंगाजी सफाई एक भगीरथ प्रयास है। जो जारी है। लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर यह सर्विस लेन को बंद करने के संबंध में उन्होंने सदर विधायक, जिलाधिकारी और सीडीओ को मौके पर जाकर निरीक्षक करने के लिए कहा। बोले सर्विस लेन को शुरू करने का प्रयास किया जाये।