7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा रामचरितमानस दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ, समय आने पर ईश्वर फैसला करेगा

रामचरितमानस दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। घर के शुभ कार्य रामचरितमानस के साथ शुरू होते है। स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान दुखद है।

Google source verification

कानपुर. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ में बिल्डिंग गिरने की घटना की जांच कमेटी बनाई गई है। जिसकी अध्यक्षता कमिश्नर कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उपमुख्यमंत्री एमएलसी चुनाव को लेकर उन्नाव और कानपुर के दौरे पर आए थे। स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरितमानस पर दिए जा रहे बयान पर बृजेश पाठक ने कहा कि साधु-संत इस पर अपना विचार प्रकट कर चुके हैं। यह दुखद है, समय आने पर ईश्वर समय आने पर हम इसको दुखद मानते हैं। समय आने पर ईश्वर इसका फैसला करेगा। रामचरितमानस दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। घर के सभी शुभ कार्य रामचरितमानस के साथ होता है। एमएलसी चुनाव में स्नातक के बाद शिक्षक सीट पर सफलता के संबंध में बृजेश पाठक ने कहा कि उनके दोनों ही प्रत्याशी जीतेंगे।