
मौके पर इकट्ठा हुई भीड़
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में खेत की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के बेथर गांव का है। 55 वर्षीय धर्मेंद्र शुक्ला पुत्र चंद्रमौली शुक्ला खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। आज सुबह उनका शव खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई। जब धर्मेंद्र शुक्ला घर वापस नहीं पहुंचे। मौके पर देखने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
चेहरे को कुचला गया
ग्रामीणों के अनुसार धर्मेंद्र के चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया है। धारदार हथियार के निशान भी चेहरे पर बने हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेत में निजी ट्यूबवेल भी है
धर्मेंद्र शुक्ला के दो लड़के और एक लड़की है। खेत में निजी ट्यूबवेल भी लगा हुआ है। जो खेतों की रखवाली के लिए रोज रात में जाते थे। परिवार वाले हत्या होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। अचलगंज पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की जानकारी दी।
Published on:
19 Mar 2023 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
