13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी सेहत के लिए सही समय पर सही खाना खाएं, भोजन में 6 प्रकार के रस का होना जरूरी

अच्छी सेहत के लिए सही समय पर सही खाना जरूरी है। आयुर्वेद के मतानुसार भोजन में 6 प्रकार के रस का होना आवश्यक है। जिससे कि पोषक तत्वों का संतुलन बना रहे। वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर आरके दीक्षित ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रेकफास्ट पेट भर लेना चाहिए। दोपहर में ब्रेकफास्ट से कम और डिनर में लंच से कम लेना चाहिए।

2 min read
Google source verification
अच्छी सेहत के लिए सही समय पर सही खाना खाएं, भोजन में 6 प्रकार के रस का होना जरूरी

अच्छी सेहत के लिए सही समय पर सही खाना खाएं, भोजन में 6 प्रकार के रस का होना जरूरी

अच्छी सेहत के लिए आयुर्वेद में 6 प्रकार के रस भोजन में शामिल करने की जानकारी मिलती है। जिसमें मधुर, अम्ल, लवण, कटु, तिक्त और कषाय शामिल है। आयुर्वेद मतानुसार 6 प्रकार के रस शामिल होने से पोषक तत्वों का असंतुलन नहीं होगा। वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ आरके दीक्षित ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भोजन में संतुलित पोषक तत्वों का होना बहुत ही जरूरी है। डॉ दीक्षित विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पूरे विश्व में मनाए जा रहे खाद्य सुरक्षा दिवस पर बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। वर्ष 2022 विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का विषय था "सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ" विश्व स्वास्थ्य संगठन के विषय पर उन्होंने बताया कि ऐसा भोजन करें। जिससे कि आप बीमार ही ना पड़े।

सही समय पर सही भोजन करें

डॉक्टर दीक्षित बताते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए सही समय पर सही भोजन करना अति आवश्यक है। जिससे कि सभी स्वस्थ रहें और उसे डॉक्टर के यहां चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि सुबह का ब्रेकफास्ट या नाश्ता मजबूत होना चाहिए। मतलब पेट भर खाना चाहिए। सुबह पेट भर भोजन करने से दिन भर आपका पेट खाली नहीं रहता है और कुछ ना कुछ शारीरिक क्रियाकलाप होते हैं। जिससे भोजन पच जाता है। उन्होंने कहा कि दोपहर के लंच में ब्रेकफास्ट से भी कम भोजन करें। जबकि रात को लंच से कम खाना चाहिए। यही क्रम अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जिससे आप अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं।

खाद्य सामग्री खरीदते समय निम्न बातों का ध्यान रखें

उन्होंने कहा कि विश्व में खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का मुख्य मकसद लोगों को खराब और दूषित खान पान के प्रति जागरूक करना होता है। असुरक्षित खानपान की चीजों के सेवन से सेहत संबंधी कई बीमारियां पनपती हैं।

यह भी पढ़ें

ऐसा पिता जिसने दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए अपनी बेटी की कर दी निर्दयता से हत्या, जानें पूरा मामला

आयुर्वेद चिकित्सक ने बताया कि खाद्य सामग्री खरीदते समय रंग, शुद्धता और गुण को देखना बहुत ही जरूरी है। एक्सपायरी डेट, वजन, कंपनी का नाम दाम, गुणवत्ता लेवल देखकर जागरूक इंसान बने और उपभोक्ता नियमों का पालन करें। संयुक्त राष्ट्र संघ ने दुनिया भर के लोगों को खाद्य सुरक्षा देने के लिए डब्ल्यूएचओ और एफएओ को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि कच्चे भोजन को हमेशा साफ करने की आदत डालनी चाहिए। भोजन को ठीक तरह से धोना चाहिए। भोजन को ठीक तरह से मेरे फ्रिज रेट करना चाहिए। कच्चा माल ठीक से पका कर खाना चाहिए। साफ सफाई का विशेष ध्यान होना चाहिए।