
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत, शामिल होंगे बड़ी बेटी की शादी में
तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 15 दिनों की अंतरिम जमानत मिली है। वह बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। कुलदीप सिंह सेंगर के आने की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
समर्थकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन गृह जनपद उन्नाव आने पर संशय बरकरार है। एसपी ने कहा कि हाई कोर्ट का आदेश उन्हें नहीं मिला है। अदालत के आदेश का पालन होगा।
2 महीने की अंतरिम जमानत मिलने की खबर
माखी दुष्कर्म घटना में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आजीवन कारावास और पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में 10 वर्ष की सजा हुई थी। जो तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। पूर्व विधायक की पत्नी संगीता सिंह सेंगर ने कहा कि बेटी की शादी के लिए 2 माह की अंतरिम जमानत की मांग की गई थी।
हाईकोर्ट ने 15 दिनों की अंतरिम जमानत स्वीकार की है जो 27 जनवरी से 10 फरवरी के बीच है। बड़ी बेटी की शादी की सभी रस्में लखनऊ में संपन्न होंगी। 8 फरवरी को लखनऊ के गोमती नगर में सात फेरे लिए जाएंगे।
बेल की खबर पर कुलदीप के समर्थक काफी खुश
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप है कि 2017 में उन्होंने किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के समय दुष्कर्म पीड़िता को नाबालिक दखाया गया था। 2017 में ही हुए ट्रक की टक्कर में कार सवार दुष्कर्म पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। हाईकोर्ट से मिली सजा को तिहाड़ जेल में काट रहे हैं।
अपने आदेश में हाई कोर्ट ने कहा है कि जमानत अवधि के दौरान पुलिस थाने में रिपोर्ट करनी होगी। जिससे उन्नाव आने की चर्चाओं पर विराम लग गया। लेकिन समर्थकों में खासा उत्साह है। पूर्व विधायक को अंतरिम जमानत मिलने की खबर से प्रशासन भी पलट है।
Published on:
17 Jan 2023 12:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
