
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उसे समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब फर्राटा पंखे में करंट आने से चार सगे भाई बहनों की मौत हो। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना बारासगवर थाना क्षेत्र के लाल मन खेड़ा गांव का है। रविवार की शाम के समय घर में बच्चे खेल रहे थे। एक बच्चे ने फर्राटा पंखे को छू लिया। जिसमें करंट आ रहा था। जिसकी चपेट में एक मासूम आ गया। बच्चे की आवाज सुनकर मौके पर तीन अन्य बच्चे भी पहुंच गए। चुप कराने के चक्कर में वह भी करंट की चपेट में आ गए। जिसमें 9 वर्षीय मयंक, 8 वर्षीय हिमांशी, 6 वर्षीय हिमांक और 4 वर्षीय मानसी शामिल है। चीख-पुकार सुनकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। चारों भाई बहनों के शव देखकर बेहाल हो गए। रो रो कर उनका बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के भी भीड़ इकट्ठा हो गई। थानाध्यक्ष बारासगवर ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि लालमन खेड़ा गांव में हुई घटना में दो भाई और बहनों की फर्राटा पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई। चारों बच्चे वीरेंद्र कुमार सरोज के थे। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
19 Nov 2023 06:08 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
