उन्नाव

हिंदू जागरण मंच द्वारा आम लोगों के बीच कोरोना वायरस के बचाव के साधन का निशुल्क वितरण

- हिंदू जागरण मंच की जमीनी मुहिम में मास्क व साबुन लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ - मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने कहा जनता कर्फ्यू का करे पालन

2 min read
Mar 21, 2020
हिंदू जागरण मंच द्वारा आम लोगों के बीच कोरोना वायरस के बचाव के साधन का निशुल्क वितरण

उन्नाव. हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए लिए लोगों को जमीनी स्तर पर जागरूक करने का अभियान शुरू किया हैं। जिसमें ठेलिया, रेहड़ी, सब्जी बेचने वाले, रिक्शे वाले जैसे गरीब तबके को मास्क व साबुन वितरित कर स्वच्छता अपनाने की अपील की। विमल द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोरोना के खतरों से इन लोगो को आगाह किया व सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय महामारी का एकमात्र बचाव

विमल द्विवेदी ने कहा कोरोना एक अंतरराष्ट्रीय महामारी बन चुकी हैं। जिससे समस्त मानव जाति के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया हैं। लेकिन उन्नाव में लोगों में थोड़ा जागरूकता में कमी दिखी। जिससे उन्होंने ये जनजागरण अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा एक ओर जहाँ देश के प्रधानमंत्री ने पूरे संसाधन इससे लड़ने को झोंक रखे हैं। वहीं कनिका कपूर जैसी गैर जिम्मेदार महिलाएं समाज के लिए खतरा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा उनका मास्क व साबुन बाटने का उद्देश्य यही हैं कि जिन्हें सर्दी, जुकाम हैं वो मास्क लगाकर निकले और बाकी लोग साबुन से हाथ धो कर हाथों को सेनेटाइज करते रहे।

सोशल डिस्टेंस एकमात्र बचाव

साथ ही सोशल डिस्टेंस मैनेज कर 22 मार्च के जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं। विमल द्विवेदी ने स्वामी रामदेव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा बाबा रामदेव की कंपनी ने साबुनों पर 12.5% दाम घटा दिए हैं। वही हिंदुस्तान यूनिलीवर ने 9% दाम बढ़ा दिया। उन्होंने कंपनी के इस कृत्य की आलोचना की जो सिर्फ अपने मुनाफे की फिक्र कर रही है ना कि देशवासियों की। इस दौरान मंच जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, नगर महामंत्री धर्मेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष शिवसेवक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जय शिव अवस्थी, उपाध्यक्ष शिवम् आजाद, राजेश शुक्ला, मनोज त्रिपाठी अन्य लोगों के सहयोग से हजारों लोगों को मास्क व साबुन का वितरण किया गया।

Published on:
21 Mar 2020 02:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर