
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी शुरू, हो रही ऊंचाहार एक्सप्रेस
प्रयागराज संगम से उन्नाव कानपुर होते हुए चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पिछले कई महीनो से बंद ट्रेन का संचालन एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। जिला दैनिक यांत्रिक संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्नाव के रहने वालों के लिए चंडीगढ़ जाने के लिए एकमात्र ट्रेन थी। जिसे भी बंद कर दिया गया था। जिला दैनिक यात्री संघ की तरफ से रेल मंत्री भारत सरकार और रेल मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर गाड़ी चलाने की मांग की गई थी। पत्र को संज्ञान में लेते हुए रेल मंत्रालय ने 11 फरवरी से ट्रेन चलने की जानकारी दी।
जिला यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिज़वी ने बताया कि प्रयागराज संगम से चलकर उन्नाव कानपुर होते हुए चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन पिछले कई महिनों से बंद है। 14217 और 14218 नंबर की गाड़ी कोहरे और अन्य कारणों से बंद कर दी गई थी। संघ की तरफ से रेल मंत्रालय और रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर ऊंचाहार एक्सप्रेस को चलवाने की मांग की गई थी।
पत्र को लिया गया संज्ञान में
उनके पत्र को संज्ञान में लेते हुए रेल मंत्रालय ने आगामी 11 फरवरी से एक बार फिर रेल ऊंचाहार एक्सप्रेस को चलाने का आदेश दिया है। उन्होंने ट्रेन संचालन शुरू करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार और रेल मंत्री मंत्रालय के अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।
Published on:
10 Feb 2024 10:19 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
