4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत को सर्व शक्तिशाली बनाने के लिए चाइनीज सामान का बहिष्कार जरूरी- हिन्दू जागरण मंच

चाइनीज सामान के खिलाफ हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया...

2 min read
Google source verification
Hindu Jagran Manch protest against Chinese items in Unnao UP news

भारत को सर्व शक्तिशाली बनाने के लिए चाइनीज सामान का बहिष्कार जरूरी- हिन्दू जागरण मंच

उन्नाव. हमारी आर्थिक उन्नति, सीमाओं की सुरक्षा व रोजगार की बढ़ोत्तरी के लिए बहुत जरुरी हो गया है कि जिस प्रकार हमने गत दीपावली पर चीनी वस्तु का बहिष्कार किया, ठीक उसी प्रकार चाइनीज वस्तुओं का बहिस्कार लगातार जारी रखना होगा। चाइनीज आयात बढ़ने से हमारी फैक्ट्रिया बंद हो रही है। इससे बेरोजगारी बढ़ रही है। रोजगार बढ़ाना है तो स्वदेशी अपनाना होगा। चाइनीज सामान के खिलाफ हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए बड़े चौराहे पर चाइनीज वस्तुओं की होली जलाई। इस अवसर पर मंच के प्रांतीय मंत्री और प्रभारी विवेक द्विवेदी ने उक्त विचार व्यक्त किए।

लोगों के मन में चीन को लेकर नाराजगी

उन्होंने कहा कि मंच कई वर्षो से इस पर काम कर रहा है, लेकिन चाइनीज वस्तुओं के खिलाफ जन-ज्वर उस समय उठा जब जम्मू कश्मीर के उड़ी में हुई आतंकवादी घटना के बाद चीनी सरकर ने जिस ढंग से पाकिस्तान और उसके आतंकवादी संगठनो को समर्थन किया। जिससे चीन का मंतव्य, भारत के प्रति बिल्कुल स्पष्ट हो गया। चीन के इस भारत विरोधी रवैये के कारण लोगों के मन में चीन के प्रति जो नराजगी थी। वह जन आन्दोलन में बदल गयी। हर तरफ चायनीज माल के बहिष्कार की एक प्रबल लहर न केवल देखी गयी। बल्कि प्रत्यक्ष और इसका व्यापक असर भी दिखाई पड़ा।

गांधीनगर से बड़े चौराहे के बीच दुकानदारों से मुलाकात की और गुलाल लगाया

विमल द्विवेदी के नेतृत्व में आज मंच के सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ गांधी नगर तिराहे से लेकर बड़े चौराहे तक एक-एक दुकान दार से मिलकर गुलाल लगाकर व होली की शुभकामनाये देते हुए भारत की सुरक्षा, रोजगार की वृद्धि,भारत के उत्पादन क्षेत्र के विकास और भारत को सर्वशक्तिशाली देश बनाने के लिए चाइनीज वस्तुओ के वहिष्कार करने का संकल्प दिलाया।

अभियान से जुड़ने की अपील

इस मौके पर व्यापारियों व उपभोक्ताओं से राष्ट्रीय स्वदेशी-सुरक्षा अभियान में एक जुट होकर तन मन से जुड़ने की अपील की। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़े चौराहे पर चीन में बने उत्पादों की होली जलाई और चीनी उत्पादों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चाइनीज उत्पादों के जलाने के दौरान बड़ी संख्या में जागरण मंच के साथ व्यापारी गण भी मौजूद थे।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। जिसमें प्रमुख रुप से ललित द्विवेदी सह प्रदेश मंत्री विद्यार्थी परिषद व अजय त्रिवेदी जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष विकास सेंगर, जिला युवा प्रभारी मनीष अवस्थी, नगर महामन्त्री धर्मेंद्र शुक्ला, नितेश तिवारी, मंत्री मनीष पांडेय, मनीष अवस्थी प्रशांत सोनकर, विष्णु शंकर, शिवम आज़ाद, सत्यम, आशीष, विष्णु गुप्ता, बैभव, अटल विहारी, अनूप शुक्ला, नीरज त्रिवेदी अजय सिंह, बब्लू, आशीष, दीपक अवस्थी, सूर्यप्रकाश शुक्ला, धर्मेन्द्र सिंह, उमेश सहित सैकड़ो भगवा रक्षक शामिल थे।

Story Loader