उन्नाव

IMD yellow alert : IMD ने पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया, आकाशीय बिजली के साथ हो रही झमाझम बारिश

देश भर के मौसम प्रणाली पर नजर डाली जाए तो पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर क्षेत्र के राज्यों में दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उन्नाव सहित इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Oct 17, 2023
सड़के हुई जल मग्न

IMD और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय विश्वविद्यालय ने मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 17 और 18 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। लगातार बर्फबारी और बारिश से मैदानी भागों के मौसम में भी परिवर्तन आ रहा है। उन्नाव में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। बादल गरजने के साथ बिजली भी चमक रही है। उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, रायबरेली, फतेहपुर के लिए अलर्ट जारी किया है।

बीते 16 अक्टूबर को लखनऊ में झमाझम बारिश हुई। जिसका असर भी उन्नाव में दिखाई पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो कन्नौज का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। ‌

कन्नौज का मौसम

मंगलवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा।

उन्नाव का मौसम

आज सुबह से ही बादल गरज रहे हैं। बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। लोगों को ठंड का एहसास होगा।

Published on:
17 Oct 2023 05:22 am
Also Read
View All

अगली खबर