7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत बना अंडर-19 T20 का विश्व चैंपियन, अर्चना देवी के गांव में हुई खुशियों की बारिश

अर्चना देवी की मां गांव में कच्चे मकान में रहती हैं। जहां आज बिल्हौर थाना पुलिस की गाड़ी से अर्चना देवी की मां सावित्री के लिए एसपी हेड क्वार्टर लखनऊ ने इनवर्टर भेजा था। शाम होते-होते भारतीय टीम के विश्व चैंपियन होने की खबर मिली।

2 min read
Google source verification
भारत बना अंडर-19 T20 का विश्व चैंपियन, अर्चना देवी के गांव में हुई खुशियों की बारिश

भारत महिला क्रिकेट टीम ने जीता विश्व चैंपियन का खिताब, टीम का हिस्सा बनी अर्चना देवी के घर खुशी

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया।।वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने के लिए टीम 11 में शामिल अर्चना देवी के घर में आज उत्साह का माहौल है। जहां उसकी बेटी ने फाइनल मैच देखने के लिए झोपड़ी में रह रही मां को मोबाइल फोन दिया। वहीं एसपी ने इन्वर्टर भेजकर फाइनल मैच देखने का पक्का इंतजाम कर दिया। अर्चना देवी के गांव में मिठाई बांटी जा रही है।

कस्तूरबा गांधी में हुई पढ़ाई

बांगरमऊ रतई पुरवा निवासी सावित्री देवी ने बेटी की सफलता के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में अर्चना कस्तूरबा गांधी में पढ़ाई की थी।

पूनम गुप्ता ने अर्चना देवी की खूबियों को पहचाना

पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यालय में पढ़ाने वाली पूनम गुप्ता ने उनके अंदर खूबी देखी और अपने साथ लेकर कानपुर चली गई। उन्होंने ही कानपुर में एडमिशन कराया। आगे चलकर अर्चना देवी के मदद करने वालों में कपिल, गीता आदि भी शामिल हो गए।

पति के देहांत के बाद मां सावित्री देवी बच्चों के को पाला

सावित्री देवी ने बताया कि 2007 से लगातार बच्चों के लिए संघर्ष कर रही हैं। एक लड़का और एक लड़की अर्चना देवी हैं। सावित्री देवी रतईपुरवा गांव में कच्चे मकान में रहती हैं। अर्चना का भी पालन पोषण उसी घर में हुआ है। अर्चना के पिता का निधन 2007 कैंसर के कारण हो गया था।

बिल्हौर थाना पुलिस की गाड़ी इन्वर्टर बैटरी लेकर पहुंची रतई पुरवा गांव

यह भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा रामचरितमानस दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ, समय आने पर ईश्वर फैसला करेगा

फाइनल मैच देखने के लिए अर्चना की मां ने मीडिया कर्मियों से बिजली समस्या के विषय में बातचीत की। उन्होंने बताया कि बिजली के आने और जाने का कोई समय नहीं है। जिससे मैच नहीं देख पाती थी। आईपीएस पंकज पांडे एसपी पुलिस हेड क्वार्टर लखनऊ ने महिला क्रिकेटर के घर इनवर्टर भिजवा दिया।

बिल्हौर थाना पुलिस की गाड़ी इनवर्टर और बैटरी लेकर गांव पहुंची। तो गांव वालों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने एसपी पवन कुमार पांडे गांव वाले जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। खुशी उस समय और दुगनी हो गई। जब भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा कर विश्व चैंपियन का खिताब जीता। बिल्हौर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह इनवर्टर और एलईडी लेकर गांव पहुंचे। जिसमें भारत को विश्व चैंपियन बनते हुए ग्रामीणों ने देखा।