उन्नाव

गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट औद्योगिक गलियारा: 110 हैकटेयर भूमि चिन्हित, कार्यदाई संस्था अडानी ग्रुप

Industrial corridor near Ganga Expressway: उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट औद्योगिक गलियारा प्रस्तावित है। इस संबंध में आज उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बैठक ली। अडानी ग्रुप औद्योगिक गलियारे की कार्यदाई संस्था है।

less than 1 minute read
Jun 30, 2025

Industrial corridor near Ganga Expressway: उन्नाव में औद्योगिक गलियारा के लिए द्वितीय पेज के अंतर्गत भूमिका अधिग्रहण किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। भूमि अधिग्रहण में आ रहे शिकायतों को सुना गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस के अधिकारी और यूपीडा की टीम भी मौजूद थी। उल्लेखनीय इस योजना की कार्यवाही संस्था अडानी ग्रुप है। बैठक में कार्रवाई संस्था के अधिकारी गण और कर्मचारी भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में औद्योगिक गलियारा प्रस्तावित है। गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के निकट यह औद्योगिक गलियां बनाया जा रहा है। सदर तहसील के ग्राम सराय कटिहार में आज मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति में भूमि अधिग्रहण संबंधी करवाई की गई। जिसमें जिलाधिकारी की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अभिलेखों को भी देखा गया। द्वितीय फैज के अंतर्गत 110 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई।

विभागीय अधिकारियों को दिए गए निर्देश

इस दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवश्यक कार्रवाई शीघ्र करके प्रस्ताव यूपीडा को उपलब्ध करा दें। इस मौके पर जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गौड़, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी प्रशांत नायक, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग के अधिकारी गण भी मौजूद थे।

Published on:
30 Jun 2025 10:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर