15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: ज्वेेलरी शॉप का तोड़ रही थीं ताला, सायरन की आवाज सुन भागीं

उन्नाव में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो ज्वेलरी शॉप के बाहर लगे CCTV का है। इसमें एक लड़की दुकान का ताला तोड़ती दिख रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
unnao_police.jpg

गंगाघाट कोतवाली इलाके क्षेत्र में एक ज्‍वेलरी शॉप है। दुकान में चोरी की कोशिश हुई है। गेट का ताला तो तो़ड़ा, लेकिन सामान चोरी नहीं कर पाए। लोगों के जागने की आहट पर चोर भाग गए।

लोहे की रॉड से ताला तोड़ते दिखी लड़की
मां वैष्णो ज्वेलर्स के नाम से राहुल वर्मा की ज्वेलरी शॉप है। सुबह दुकान खोलने पहुंचे राहुल तो ताला टूटा मिला। चोरी नहीं हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान के बाहर लगे CCTV की जांच की। इसमें रात करीब 1 बजे 3 लड़कियां दिखाई दीं। इन्हीं में से एक लड़की लोहे की रॉड से ताला तोड़ रही थी। ताला तोड़ते हुए का वीडियो CCTV में कैद हो गई। इसी आधार पर पुलिस लड़कियों को खोज रही है।

क्षेत्राधिकारी सिटी आशुतोष कुमार ने बताया, “CCTV में एक लड़की ज्‍वेलरी शॉप का ताला तोड़ती दिखी है। गश्त पर निकली पुलिस की टीम को देख मौके से भाग निकलीं। फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।