उन्नाव. जिला दैनिक यात्री संघ ने लखनऊ कानपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का नाम अटल बिहारी वाजपेई के नाम करने की मांग की है। रेल मंत्री को लिखे पत्र में जिला दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर ने यह मांग की है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई में लखनऊ कानपुर के बीच मेमू ट्रेन चलाकर दैनिक यात्रियों के आवागमन के लिए सुगम साधन उपलब्ध कराया था। आज उन्हीं के प्रयासों से दैनिक यात्री लखनऊ और कानपुर के बीच आवागमन कर रहे हैं।