9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव

हिंदू युवा वाहिनी – हिंदू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री से की बढ़ी मांग, लापरवाही में हुई कमलेश तिवारी की हत्या

- हिंदू युवा वाहिनी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाने तो हिंदू जागरण मंच ने उत्तर प्रदेश पुलिस मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Google source verification

उन्नाव. हिंदू संगठन लगातार कमलेश तिवारी की हत्या पर रोष प्रकट कर रहे हैं। जनपद के तमाम हिंदू संगठनों ने कमलेश तिवारी के हत्यारे फांसी की सजा देने मांग कर रहे हैं। फिर चाहे योगी आदित्यनाथ का संगठन हिंदू युवा वाहिनी हो या फिर हिंदू जागरण मंच। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के पुलिस मुखिया के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। गांधी नगर तिराहे से निकली आक्रोष यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित है ज्ञापन दिया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चला कर मांगी फांसी

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने कहा कि दिवंगत कमलेश तिवारी के परिवारी जनों को सुरक्षा के साथ अधिक से अधिक आर्थिक मदद दी जाए। उन्होंने कहा कि एटीएस द्वारा इस बात की जानकारी देने के बाद किक कमलेश तिवारी की हत्या हो सकती है के बाद भी प्रदेश के पुलिस मुखिया ने उनकी सुरक्षा को तवज्जो नहीं दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया द्वारा कमलेश तिवारी पर दिया गया बयान कि उन पर आपराधिक मुकदमे हैं कि उन्होंने निंदा की। यदि पुलिस द्वारा लापरवाही न बरती जाती तो उनकी जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिस अधिकारियों को भी दंडित किया जाना चाहिए।

हिंदू युवा वाहिनी भी प्रदर्शन में शामिल

इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी कमलेश तिवारी के हत्यारों और साजिश कर्ताओं को फास्ट ट्रैक कोर्ट पर मामला चला कर अतिशीघ्र सजा दिलाए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में ज्ञानेंद्र द्विवेदी, एके दीक्षित ललित द्विवेदी, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी, विष्णु गुप्ता गुड्डू मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।