29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अर्चना तिवारी की मोहक प्रस्तुति, घूंघट से बाहर निकल, बुर्के से बाहर झांकती… देखें वीडियो

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कत्थक डांसर अर्चना तिवारी की प्रस्तुति देखकर लोग वाह-वाह कर उठे...

2 min read
Google source verification
kathak dancer archana tiwari

उन्नाव. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कत्थक डांसर अर्चना तिवारी की प्रस्तुति देखकर लोग वाह-वाह कर उठे। एक के बाद एक उन्होंने शास्त्रीय संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। नारी सुरक्षा और सम्मान के साथ जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ के कत्थक संस्थान कि अर्चना तिवारी ने सबसे पहले 'घूंघट से बाहर निकल, बुर्के से बाहर झांकती, जिसे न किसी सहारे की और न ही सहानुभूति की जरूरत है' पर अपनी प्रस्तुति दी। इसे देख कर दर्शकों से खचाखच भरे निराला प्रेक्षागृह के लोग मंत्रमुग्ध हो गए। नृत्य के साथ चेहरे के हाव भाव भी शब्दों का चित्रण कर रहे थे। अपर पुलिस महानिदेशक के साथ पुलिस अधीक्षक ने भी ताली बजाकर कथक नृत्यांगना का उत्साहवर्धन किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निराला प्रेक्षागृह में जनपद पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने भी भाग लिया। दीप प्रज्वलन के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में लखनऊ के कत्थक नृत्य संस्थान से आई अर्चना तिवारी ने अपने नृत्य से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अपने नृत्य प्रदर्शन के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए महिलाओं को जागरूकता के साथ सशक्तिकरण का भी संदेश अपने नृत्य के माध्यम से दिया।

'मैं तो पिया से नैना लगा आई रे, अब जो होगा सो देखेंगे'
'मैं तो पिया से नैना लगा आई रे, अब जो होगा सो देखेंगे' गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया है। गीत की गति के साथ नृत्य में आ रहे उतार-चढ़ाव को देख कर दर्शक ताली बजाने को मजबूर हो गए। इस मौके पर महिलाओं की उपस्थिति विशेष थी। जिसमें वीरेंद्र स्वरुप कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सफीपुर के साथ बांगरमऊ व अन्य कॉलेजों की छात्राएं आई थी। समाजसेवी महिलाओं के सामने अर्चना तिवारी के प्रस्तुति को लोगों ने बहुत सराहा। जिसे लोगों ने नारी सशक्तिकरण का उदाहरण बताया। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन राजीव कृष्ण ने कथक नृत्यांगना अर्चना तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न थानों से आए महिला दरोगा सिपाही आदि भी मौजूद थी।

Story Loader