उन्नाव: दही थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में नाबालिग की शादी की खबर बाल संरक्षण कार्यालय को मिली। सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई बाल संरक्षण इकाई की टीम ने इस संबंध में दही थाना को सूचित किया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और नाबालिग किशोरी को लेकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने प्रस्तुत किया। बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ने मामले में अपना निर्णय दिया। उन्होंने कहा कि बालिग होने तक किशोरी की शादी नहीं हो सकती है।