
मुंबई में था पति, घर में देवर-भाभी रहते थे अकेले, अचानक कमरे में पहुंचे घरवाले तो नजारा देखकर...
उन्नाव. जमीन के बंटवारे को लेकर देवर-भाभी में विवाद इतना बड़ा कि एक को अपनी जान गवानी पड़ गई। वारदात के समय घर में देवर और भाभी अकेले थे। घर के अन्य सदस्य खेत में कटाई कार्य करने गए थे।जबकि छोटे लड़के स्कूल चले गए थे। मृतका का पति मुंबई में टैक्सी ड्राइवर का काम करता है।
नजारा देखकर उड़े होश
खेत से वापस आए परिजनों ने घर के अंदर शव देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने वारदात की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदातस्थल का निरीक्षण किया। जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी ने भी वारदातस्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक परिजनों से बातचीत की। जहां उन्हें बताया गया कि देवर और भाभी के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों में नोकझोंक होती थी। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छोटे मासूम बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। जिनके सर से मां का साया उठ गया। वारदात की जानकारी मृतका के पति को दे दी गई है।
जल्द होगी गिरफ्तारी
वारदात बिहार थाना क्षेत्र के गांव सराय मंगली की है उक्त गांव निवासी मंजू (35) पत्नी सुशील लोधी की उसके देवर नन्नू पुत्र हुबलाल ने गड़ासे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद वह मौके सेवा फरार हो गया। वारदात के समय घर के बाकी सदस्य खेत पर काम करने के लिए गए थे। जबकि मंजू के छोटे-छोटे लड़के स्कूल मैं पढ़ाई करने गए थे। वारदात की जानकारी परिजनों को उस समय हुई। जब वह खेत से कटाई कार्य करके वापस घर लौटे। मंजू का शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन उन्होंने वारदात की जानकारी बिहार थाना पुलिस को दी।
जमीन बंटवारे का था विवाद
हत्या की जानकारी होते ही बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने वारदातस्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी बीघापुर विवेक रंजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने मृतक परिजनों से वारदात के संबंध में बातचीत की। मृतक परिजन हुबलाल ने बताया कि नन्नू और उसके भाभी के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। वह लोग जब खेत पर काम करने चले गए और मंजू के बेटे लवकुश, सुजल और विशाल पढ़ने के लिए स्कूल चले गए। तब नन्नू ने मंजू को अकेले पाकर गड़ासे से हमला बोल दिया। जिससे वह खून से लतपत हो गई और गिर पड़ी।
मौके से फरार हुआ देवर
वारदात के बाद देवर नन्नू मौके से फरार हो गया। वही मंजू की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मंजू का पति सुशील लोधी मुंबई में टैक्सी चलाकर परिवार का जीवन यापन करता है। वारदात की जानकारी उसे भी दे दी गई है। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने बताया कि जल्द ही आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके लिए पुलिस सक्रिय है।
Published on:
05 Apr 2018 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
