1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update: 5 अक्टूबर से शुरू होगा बारिश का सिलसिला, जाने मौसम का हाल

आगामी 5 अक्टूबर से मौसम में एक बार फिर बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। जब आने वाले 3 दिनों तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। हवा की रफ्तार भी लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। बारिश और तापमान गिरने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

2 min read
Google source verification
Weather update: 5 अक्टूबर से शुरू होगा बारिश का सिलसिला, जाने मौसम का हाल

Weather update: 5 अक्टूबर से शुरू होगा बारिश का सिलसिला, जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 अक्टूबर को हल्के-फुल्के बारिश होने की उम्मीद है। आज रात में भी बादल छाए रहेंगे दिन का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। हवा लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चल सकती है। आगामी 5 अक्टूबर को आंधी के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। हवा लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। दिन भर बारिश के आसार बन रहे हैं। तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है। अक्टूबर के महीने में लोगों को ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार यही स्थिति आगामी 8 अक्टूबर तक रहने की संभावना है। जब अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग की माने तो आगामी 8 अक्टूबर तक बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। जब अक्टूबर महीने में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। आगामी 4 से 8 अक्टूबर तक बारिश होने की जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह हल्की फुल्की बारिश होने की जानकारी मिल रही है। जबकि दोपहर में भी बूंदाबांदी हो सकती है। शाम को 26 से 29 डिग्री टेंपरेचर के बीच आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

5 अक्टूबर को आंधी के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 5 अक्टूबर को भी दिन भर तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। हवा की गति लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से रह सकती है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से नीचे गिरकर 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। 6 अक्टूबर को भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बताई जा रही है। हवा की अधिकतम रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी । दिन भर बारिश होने की संभावना है। यही स्थिति 7 अक्टूबर को भी रहने की जानकारी मिल रही है। जब न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 27 डिग्री के आसपास रहेगा। दोपहर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। यह क्रम रात तक बना रहेगा। आगामी 8 अक्टूबर को भी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवा भी चलेगी।


बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग