
Weather update: कभी हल्की फुल्की बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश, जाने आने वाले 2 दिनों के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज रात और कल दिन भर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी जानकारी मिल रही है। तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 सितंबर को दिन भर बारिश होने की संभावना है। दोपहर में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। यही स्थिति शाम को भी रहने की जानकारी मिल रही है। आगामी 24 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना है और हल्की-फुल्की बारिश भी होगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। रात में शुरू हुई बारिश सुबह तक हो सकती है। जहां सुबह का तापमान 25 डिग्री तक गिर सकता है। आगामी 23 सितंबर को सुबह हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि दोपहर में 25 से 30 डिग्री तापमान के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शाम का तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं तेज हवा के साथ बारिश के भी आसार बन रहे हैं। हवा की रफ्तार लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
कैसा रहेगा 24 सितंबर का मौसम
आगामी 24 सितंबर को दिन भर बूंदाबांदी होने की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 28 डिग्री टेंपरेचर के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं दोपहर में लगभग 29 डिग्री तापमान के साथ तेज हवा चलने की संभावना है और बारिश भी हो सकती है। शाम को 28 डिग्री तापमान के साथ बारिश होने की संभावना है। हवा की अधिकतम रफ्तार लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटे सकती है।
Published on:
22 Sept 2022 10:59 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
