उन्नाव

Meditation: डिप्रेशन से बचने के लिए मन को यह खुराक दें – बीके ऊषा

meditation with BK Usha: मन के लिए अच्छी खुराक के साथ शिव और शंकर में अंतर बताया गया।

2 min read
Mar 25, 2023
International Coach BK Usha

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 'तनाव से मुक्ति' और 'सफल जीवन का आधार गीता का सार' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। माउंट आबू की अंतर्राष्ट्रीय राजयोग प्रशिक्षक बीके ऊषा ने बताया कि 'मन को अच्छी खुराक' देने का एकमात्र स्रोत 'अध्यात्म' में है। आध्यात्मिक जागृति मन को सशक्त बनाने के लिए अच्छी खुराक है। यदि मन को अच्छी खुराक नहीं मिला तो मनुष्य डिप्रेशन और मानसिक विकारों का शिकार हो जाता है। नंदनवन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित अन्य लोगों मौजूद थे।

ब्रह्मकुमारी उषा ने बताया कि ध्यान यानी मेडिटेशन राजयोग से मन को शांति मिलती है। मन एकाग्र व सशक्त होता है। ध्यान से मन की शक्ति और क्षमता में वृद्धि होती है। खुली आंखों से ध्यान लगाना अच्छा होता है। व्यक्ति का ध्यान वस्तु में लग जाता है। किंतु ईश्वर में नहीं लगता है। क्योंकि 'ईश्वर के सत्य' से परिचय नहीं है।

सभी धर्मों में प्रकाश को ईश्वर माना गया है

उन्होंने बताया परमात्मा सर्वोच्च शक्ति है, सर्वोपरि, सर्व गुणों में अनंत है, वही परमात्मा है। परमात्मा का स्व: कथित नाम शिव है। शिव का अर्थ कल्याणकारी है। सभी धर्मों में 'प्रकाश' को ईश्वर माना गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ईश्वर प्रकाश स्वरूप है। जिस प्रकार आत्मा 'प्रकाश स्वरूप', 'ज्योति स्वरूप' है। ठीक उसी प्रकार आत्मा का पिता परमात्मा भी ज्योति और प्रकाश स्वरूप है।

शिव और शंकर में अंतर है

ब्रह्मकुमारी उषा ने बताया कि शिव और शंकर में अंतर है। शिव कल्याणकारी परमात्मा है। जबकि शंकर विनाशकारी देवता है। शिव निराकार है जबकि शंकर आकारी देवता है। उन्होंने बताया कि शंकर ध्यान की अवस्था में अपने पिता शिव की याद में रहते हैं। शिव के मंदिर को 'शिवालय' कहा जाता है, शंकरालय नहीं। परमात्मा अपने वायदा के अनुसार धरा धाम पर आ चुका है। ईश्वरीय ज्ञान तथा राज योग की शिक्षा दे रहा है।

Published on:
25 Mar 2023 03:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर