31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी के इस सांसद का दावा, मस्जिद तोड़ने पर सीढ़ियों के नीचे मिलेंगी मूर्तियां, न मिलने पर खुद के लिए कर दिया बड़ा एेलान

बीजेपी के इस सांसद का दावा-मस्जिद तोड़ने पर सीढ़ियों के नीचे मिलेंगी मूर्तियां, न मिलने पर खुद के लिए कर दिया बड़ा एेलान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 24 Nov 2018, 1:33 PM IST

cm yogi adityanath

बीजेपी के इस सांसद का दावा, मस्जिद तोड़ने पर सीढ़ियों के नीचे मिलेंगी मूर्तियां, न मिलने पर खुद के लिए कर दिया बड़ा एेलान

उन्नाव. राम मंदिर निर्माण को लेकर देश में सियासी बयानबाजियों का दौर जारी है। अयोध्या में रविवार को वीएचपी की ओर से आयोजित धर्मसभा से पहले यहां स्थिति काफी तनावपूर्ण है। इस बीच उन्नाव के भाजपा सांसद और अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले साक्षी महाराज ने दिल्ली की बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। साक्षी महाराज के बयान से महौल गर्म हो गया है। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि जब मैं राजनीति में आया तो मेरा पहला बयान था कि मथुरा, काशी छोड़ो, दिल्ली की जामा मस्जिद तोड़ो, अगर सीढ़ियों के नीचे से मूर्तियां ना निकलें तो मुझे फांसी पर लटका देना। मैं इस बयान पर आज भी कायम हूं।

सुप्रीम कोर्ट के रवैये की भर्त्सना करता हूं : साक्षी

राम मंदिर को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि मैं राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के रवैये की भर्त्सना करता हूं। बहुत सारे अनावश्यक मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिए हैं लेकिन कोर्ट अयोध्या के मुद्दे पर टाल मटोल कर रहा है।


उन्होंने कहा कि जब मैं राजनीति में आया तो मेरा पहला बयान था कि अयोध्या, मथुरा, काशी तो छोड़ों, दिल्ली की जामा मस्जिद को तोड़ो। अगर वहां मूर्तियां न निकले तो मुझे फांसी पर लटका देना और मैं आज भी इस बयान पर कायम हूं। साक्षी महाराज का दावा है कि मुगलकाल में हिंदुओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया था और तीन हजार से ज्यादा मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई गयी थीं।