उन्नाव

लखनऊ से सटे क्षेत्र में मिला करीब तीन दिन पुराना शव, शरीर में एक कपड़ा नहीं, हुई नहीं शिनाख्त

Naked body of unknown youth found उन्नाव में लखनऊ से सटे गांव में करीब तीन दिन पुराना शव मिला है। जिसके शरीर में एक कपड़ा भी नहीं है। जिससे प्रेम संबंधों में हत्या किए जाने की चर्चा है।‌ पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

less than 1 minute read
Jul 30, 2025

Naked body of unknown youth found उन्नाव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। जिसके शरीर में एक भी कपड़े नहीं है। शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके की फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी कराई गई। शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। घटना अजगैन थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर से अमर्यादित भाषा में बातचीत, एमडी ने अधीक्षण अभियंता को किया निलंबित

अज्ञात का शव मिला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज में अज्ञात युवक का शव मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस पिडहरी मजरा परसंदन स्थित कमलेश पुत्र स्वर्गीय शीतल सिंह के बाग में पहुंची। जहां शव पड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। शव के शरीर में एक कपड़ा भी नहीं था। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शिनाख्त का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली।

क्या कहती है अजगैन थाना पुलिस?

अजगैन थाना पुलिस ने बताया कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। जो बारिश के कारण फूल गया है। शरीर हेल्दी है चेहरे पर भी सूजन आ गई। कहीं-कहीं चमड़ी शरीर को छोड़ चुकी है। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। मृतक की लंबाई करीब 5 फुट 8 इंच और उम्र करीब 35 साल के आसपास है।

ये भी पढ़ें

इटावा-कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा: लखनऊ में तैनात दरोगा की पत्नी की मौत, चार महिलाएं घायल

Also Read
View All

अगली खबर